[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business वित्तीय क्षेत्र के संकट और ट्रेड वार की चिंता के बीच सेंसेक्स 199 अंक टूटा

वित्तीय क्षेत्र के संकट और ट्रेड वार की चिंता के बीच सेंसेक्स 199 अंक टूटा

0
वित्तीय क्षेत्र के संकट और ट्रेड वार की चिंता के बीच सेंसेक्स 199 अंक टूटा

मुंबई : बंबई शेयर बाजार सेंसेक्स में गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा. वित्तीय क्षेत्र के संकट और व्यापार युद्ध को लेकर चिंता के बीच सेंसेक्स में 199 अंक की और गिरावट दर्ज हुई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स नकारात्मक रुख के साथ खुला. कारोबार के दौरान यह 38,310.93 अंक से 37,957.56 अंक के दायरे में रहा. अंत में सेंसेक्स 198.54 अंक या 0.52 प्रतिशत के नुकसान से 38,106.87 अंक पर बंद हुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.80 अंक या 0.41 फीसदी के नुकसान से 11,313.10 अंक पर आ गया. मुख्य रूप से धातु और बैंक शेयरों में नुकसान की वजह से बाजार में गिरावट रही. अमेरिका ने यूरोपीय सामान पर नया शुल्क लगाने की घोषणा की है. इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गयी है. अमेरिका की इस घोषणा के बाद वैश्विक बाजार दबाव में रहे. सेंसेक्स की कंपनियों में वेदांता में सबसे अधिक 4.66 फीसदी का नुकसान रहा.

टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयर 3.36 फीसदी तक टूट गये. वहीं, येस बैंक का शेयर 33 फीसदी चढ़ गया. इससे पिछले पांच दिन येस बैंक के शेयर में गिरावट आयी थी. बैंक ने कहा है कि उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत है तथा नकदी की स्थिति नियामकीय जरूरत से अधिक है. इसके बाद बैंक के शेयर में जोरदार उछाल आया. टाटा मोटर्स, आईटीसी, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 6.16 फीसदी तक चढ़ गये. एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel