मुंबई : रिजर्व बैंक की मंगलवार को मौद्रिक नीति समीक्षा को लेकर बैठक शुरू हुई. ऐसी उम्मीद है कि गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति सुस्ती पड़ती अर्थव्यवस्थाको गति देने के लिये नीतिगत दर में एक और कटौती कर सकती है. मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) तीन दिन की बैठक के बाद चार अक्टूबर यानी शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा की घोषणा करेगी. दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर अवकाश के कारण समिति की बैठक नहीं होगी.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
