[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रेलवे ने हमसफर रेलगाड़ियों से फ्लेक्सी फेयर किराया हटाया

रेलवे ने हमसफर रेलगाड़ियों से फ्लेक्सी फेयर किराया हटाया

0
रेलवे ने हमसफर रेलगाड़ियों से फ्लेक्सी फेयर किराया हटाया

नयी दिल्ली : यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने अपनी प्रीमियम हमसफर रेलगाड़ियों से फ्लेक्सी फेयर योजना को हटा दिया है. साथ ही इन रेलगाड़ियों में शयनयान श्रेणी के कोच लगाने का भी निर्णय किया है. यह जानकारी शुक्रवार को रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी.

अधिकारी ने बताया कि यह राहत 35 जोड़ी हमसफर रेलगाड़ियों के लिए है जिनमें फिलहाल केवल एसी तीन श्रेणी के कोच लगे होते हैं. अधिकारी ने कहा कि हमसफर रेलगाड़ियों में तत्काल टिकट किराया भी घटाया गया है. इनकी कीमत अब मूल किराये के 1.5 गुना की बजाय 1.3 गुना होगी. इसका अर्थ है कि हमसफर रेलगाड़ियों में तत्काल किराया अन्य मेल, एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के सामान्य तत्काल नियमों के बराबर कर दिया गया है. रेलवे द्वारा एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव श्रेणी की सीटिंग वाली कुछ रेलगाड़ियों में 25 फीसदी तक छूट दिये जाने की घोषणा करने के बाद यह कदम उठाया गया है. इन रेलगाड़ियों में शताब्दी, गतिमान, तेजस, डबल डेकर और इंटरसिटी रेलगाड़ियां शामिल हैं.

रेलवे ने बृहस्पतिवार को मालवाहक क्षेत्र में भी कई छूट की घोषणा की. साथ ही हमसफर रेलगाड़ियों का मूल किराया मेल, एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के मूल किराये का 1.15 गुना होगा न कि सुपरफास्ट मेल, एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की तुलना में उसका किराया होगा. इससे हमसफर के मूल किराये में कमी आयेगी. अधिकारी ने कहा, जरूरत और जोनल रेलवे के निर्णय के मुताबिक इन रेलगाड़ियों में वर्तमान थ्री एसी श्रेणी के कोच के अलावा शयनयान श्रेणी के कोच भी जोड़े जायेंगे. बहरहाल, आनंद विहार-इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस में शुक्रवार को चार शयनयान श्रेणी के कोच जोड़ दिये गये. कुल 13,452 रेलगाड़ियों में से केवल 141 रेलगाड़ियों में फ्लेक्सी फेयर लागू है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel