[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक के मर्जर पर जल्द ही फैसला करेगा पीएनबी बोर्ड

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक के मर्जर पर जल्द ही फैसला करेगा पीएनबी बोर्ड

0
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक के मर्जर पर जल्द ही फैसला करेगा पीएनबी बोर्ड

नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को कहा कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स एवं यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के बैंक में विलय पर चर्चा के लिए जल्द ही उसके निदेशक मंडल की बैठक होगी. पीएनबी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि वित्त मंत्रालय से मिली सूचना के मुताबिक सरकार की वैकल्पिक व्यवस्था ने फैसला किया है कि पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया रिजर्व बैंक से सलाह-मशविरा के बाद विलय पर विचार कर सकते हैं. सरकार की वैकल्पिक व्यवस्था विनिवेश और विलय के विषय में मंत्रियों के समूह के नये विकल्प के रूप में रखी गयी है, ताकि फैसले तत्परता से हों. पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है कि बैंक की ओर से विलय पर विचार करने के लिए जल्द ही निदेशक मंडल की बैठक बुलायी जायेगी.

इसे भी देखें : वित्त मंत्री सीतारमण का ऐलान : पीएनबी, यूनाइटेड बैंक और ओरिएंटल बैंक समेत कई बैंकों का होगा आपस में विलय

इस बीच, कॉरपोरेशन बैंक ने भी कहा है कि विलय पर चर्चा के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलायी जायेगी. कॉरपोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में किया जाना है. कॉरपोरेशन बैंक ने शेयर बाजारों को जानकारी दी कि निश्चित अवधि के भीतर विलय पर चर्चा के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलायी जायेगी. सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बड़े बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने की घोषणा की.

इसके मुताबिक, पीएनबी में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का केनरा बैंक में, सिंडिकेट बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का एवं इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का विलय किया जाना है. विलय के बाद कुल सरकारी बैंकों की संख्या 12 रह जायेगी. 10 में से पांच बैंकों ने कहा कि विलय पर फैसला करने के लिए उनके निदेशक मंडल की बैठक जल्द होगी.

आंध्रा बैंक ने बीएसई को जानकारी दी है कि इस संबंध में बोर्ड की बैठक जल्द ही होगी. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक ने भी शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि विलय को लेकर जल्द ही उनके निदेशक मंडल की बैठक होगी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel