[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business घरेलू स्टॉक मार्केट की तेजी पर लगा ब्रेक, येस बैंक का शेयर 7 फीसदी टूटा

घरेलू स्टॉक मार्केट की तेजी पर लगा ब्रेक, येस बैंक का शेयर 7 फीसदी टूटा

0
घरेलू स्टॉक मार्केट की तेजी पर लगा ब्रेक, येस बैंक का शेयर 7 फीसदी टूटा

मुंबई : शेयर बाजारों में पिछले तीन दिन से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 189 अंक टूटकर बंद हुआ. धातु, ऊर्जा, बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में नुकसान के साथ यह गिरावट आयी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 189.43 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 37,451.84 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 37,687.82 तथा नीचे में 37,249.19 अंक तक गया.

इसे भी देखें : शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 35,000 अंक से नीचे पहुंचा

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.25 अंक यानी 0.53 फीसदी टूटकर 11,046.10 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 11,129.65 से 10,987.65 अंक के दायरे में रहा. सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान येस बैंक को हुआ और उसका शेयर 7.47 फीसदी नीचे आ चुका है. मूडीज इनवेस्टर्स सर्विसेज के बैंक के दीर्घकालीन विदेशी मुद्रा निर्गम की रेटिंग घटाये जाने के बाद उसका शेयर नीचे आया. मूडीज इन्वेस्टर्स ने बैंक के परिदृश्य को नकारात्मक करार दिया है.

इसके अलावा, वेदांता, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी और एचयूएल में भी 4.06 फीसदी तक की गिरावट आयी. वहीं, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, टीसीएस और एशियन पेंट्स में 2.61 फीसदी तक की तेजी आयी. कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर मंदी की आशंका से भी निवेशकों में घबराहट है.

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक तथा हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी और जापान के निक्की में तेजी रही. यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel