[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में मददगार साबित होगा अमेरिका

भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में मददगार साबित होगा अमेरिका

0
भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में मददगार साबित होगा अमेरिका

वॉशिंगटन : भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में मदद के लिए भारत के साथ कड़ी मेहनत अमेरिका कर रहा है. यह कहना अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि भारत को उसकी अर्थव्यवस्था के विकास के अवसर देने के लिए अमेरिका ट्रम्प प्रशासन की हिंद-प्रशांत रणनीति के तहत भारत सरकार के साथ ‘‘कड़ी मेहनत” कर रहा है.

पोम्पिओ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की यात्रा पर उनके साथ गये संवाददाताओं से एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘‘हमारी हिंद-प्रशांत रणनीति अच्छी तरह से काम कर रही है, यह न केवल उनके लिए, बल्कि अमेरिका के लिए भी फलदायी होगी. हमने इन गठबंधनों को बनते देखा है. हम भारत की अर्थव्यवस्था में वृद्धि करने के अवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”

पोम्पिओ की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से कर और शुल्क समेत द्विपक्षीय व्यापार के व्यापक मुद्दों पर वार्ता के लिए भारत का दौरा किया था. अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने इससे पहले कोलोराडो में कहा था कि 2018 में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 142 अरब डॉलर हो गया है और 2025 तक इसके 238 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel