बीएसएनएल का नया एसटीवी 786 जारी

रांची : भारत संचार निगम लिमिटेड ने रमजान के अवसर पर प्रीपेड ग्राहकों के लिए एसटीवी 786 पेश किया है. इसमें 786 रुपये की टॉकटाइम के साथ 393 लोकल व 393 नेशनल एसएमएस की सुविधा रहेगी. इसकी वैधता 30 दिनों की होगी. कंपनी के निदेशक (सीएम) अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि 555 का एसटीवी भी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 24, 2014 6:55 AM

रांची : भारत संचार निगम लिमिटेड ने रमजान के अवसर पर प्रीपेड ग्राहकों के लिए एसटीवी 786 पेश किया है. इसमें 786 रुपये की टॉकटाइम के साथ 393 लोकल व 393 नेशनल एसएमएस की सुविधा रहेगी. इसकी वैधता 30 दिनों की होगी. कंपनी के निदेशक (सीएम) अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि 555 का एसटीवी भी उतारा है. इसमें 470 रुपये टॉक टाइम के साथ बीएसएनएल नेटवर्क पर 280 मिनट की कॉल भी कर सकेंगे.

कंपनी ने 33 रुपये का रोमिंग फ्री एसटीवी उतारी गयी है. सात दिन की वैधतावाले इस एसटीवी में रोमिंग के दौरान इनकमिंग फ्री रहेगी. साथ ही 1.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से एसटीडी या लोकल कॉल की जा सकेगी. कंपनी ने डाटा कार्ड पर भी 80 प्रतिशत तक छूट की घोषणा की है. अब ग्राहक 400 रुपये में भी डोंगल प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए 3299 रुपये का प्लान लेना होगा. इसमें एक साल तक हर माह 2.5 जीबी फ्री डाटा मिलेगा.

साथ ही 3.6 एमबीपीएस का डाटा कार्ड फ्री या 7.2 एमबीपीएस का डाटा कार्ड 400 रुपये में मिलेगा. वहीं 14.4 एमबीपीएस का डाटा कार्ड 700 रुपये में मिलेगा. डाटा प्लान 2299 रुपये में 1.5 जीबी एक साल तक हर माह फ्री डाटा मिलेगा. वहीं 1251 प्लान में 0.75 जीबी प्रति माह एक साल तक डाटा फ्री मिलेगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.