भारत 2025 तक जापान को पछाड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा

नयी दिल्ली : भारत इस साल ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. आईएचएस मार्किट की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक जापान को पछाड़कर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा.... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 12, 2019 8:23 PM

नयी दिल्ली : भारत इस साल ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. आईएचएस मार्किट की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक जापान को पछाड़कर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दोबारा सत्ता में वापसी के बाद वित्त मंत्रालय ने अपनी ताजा वार्षिक आर्थिक समीक्षा में 2025 तक के लिए आर्थिक रूपरेखा प्रकाशित की है. इसमें भारत को 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और भारत को दुनिया के उच्च मध्य आय वर्ग के देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है.

आईएचएस मार्किट का अनुमान है कि 2019 में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. यह ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 5,900 अरब डॉलर पर पहुंच जायेगा. उस समय भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 तक भारतीय उपभोक्ता बाजार का आकार 3,600 अरब डॉलर होगा, जो 2019 में 1,900 अरब डॉलर है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.