टीवी नरेंद्रन को फिर से बन सकते हैं टाटा स्टील के CEO, MD
नयी दिल्ली : टाटा स्टील ने रविवार को कहा कि वह टी वी नरेंद्रन को फिर से कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के लिए शेयरधारकों की अनुमति लेगी.... बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वह विजय कुमार शर्मा की निदेशक के रूप में नियुक्ति […]
नयी दिल्ली : टाटा स्टील ने रविवार को कहा कि वह टी वी नरेंद्रन को फिर से कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के लिए शेयरधारकों की अनुमति लेगी.
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वह विजय कुमार शर्मा की निदेशक के रूप में नियुक्ति तथा मल्लिका श्रीनिवासन और ओपी भट्ट की स्वतंत्र निदेशक के रूप में पुन: नियुक्ति के लिए भी शेयरधारकों की मंजूरी लेगी.
कंपनी की अगली वार्षिक आम बैठक 19 जुलाई को मुंबई में होगी. टाटा स्टील, टी वी नरेंद्रन (54) की 19 सितंबर, 2018 से पांच साल के लिए सीईओ और प्रबंध निदेशक पद पर पुन: नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की अनुमति लेगी. कंपनी ने कहा कि वह कौशिक चटर्जी के स्थान पर एक निदेशक की नियुक्ति के लिये भी शेयरधारकों की मंजूरी लेगी.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
