[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business India में 2025 तक 5G कनेक्शन की संख्या 8.8 करोड़ पहुंचने का अनुमान

India में 2025 तक 5G कनेक्शन की संख्या 8.8 करोड़ पहुंचने का अनुमान

0
India में 2025 तक 5G कनेक्शन की संख्या 8.8 करोड़ पहुंचने का अनुमान

नयी दिल्ली : वैश्विक दूरसंचार उद्योग संगठन जीएसएमए का अनुमान है कि भारत में 2025 तक अलग-अलग मोबाइल ग्राहकों की संख्या 92 करोड़ तक हो जायेगी और उनके पास 8.8 करोड़ 5जी कनेक्शन होंगे. संगठन ने यह भी कहा कि मोबाइल डाटा के मामले में भारत दुनिया का सबसे सस्ता बाजार है.

मई में जीएसएमए इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 5जी कनेक्शन 2025 तक 8.8 करोड़ पहुंच जाने की संभावना है. इस मामले में भारत चीन से पीछे होगा, जहां 2025 तक करीब 30 फीसदी कनेक्शन 5जी प्रौद्योगिकी वाले होंगे. रिपोर्ट के अनुसार, 2018 के अंत में मोबाइल कनेक्शन रखने वाले अलग-अलग ग्राहकों की संख्या 75 करोड़ के करीब थी. यह संख्या 2025 तक 92 करोड़ पहुंच सकती है.

इसे भी देखें : मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा – 5जी समेत अन्य बैंड के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी इसी साल

इसमें कहा गया है कि दुनिया के नये मेबाइल ग्राहकों में भारत की हिस्सेदारी करीब एक तिहाई होगी. जीएसएमए अनुमान के अनुसार, भारतीय मोबाइल बाजार 2019 की दूसरी छमाही में आय में वृद्धि की राह पर आ जायेगा और 2025 तक इसमें हल्की बढ़ोतरी होगी. इसके बावजूद बाजार की आमदनी 2016 के स्तर से कम रहेगी. ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर-दिसंबर 2018 की अवधि में दूरसंचार क्षेत्र की सकल आय एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 3.43 फीसदी गिर कर 58,991 करोड़ रुपये रही.

संगठन ने यह भी कहा कि वैश्विक मोबाइल डाटा की कीमत को लेकर 2018 की अंतिम तिमाही में किये गये सर्वे के अनुसार 200 देशों में भारत सबसे सस्ता बाजार है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक जीबी डाटा की औसत कीमत इस दौरान 18.5 (0.26 डॉलर) थी, जबकि वैश्विक औसत मूल्य 8.53 डॉलर प्रति गीगाबाइट है. कम शुल्क और औसत आय प्रति उपयोगकर्ता (एआरपीयू) से दरें सस्ती है और यह डिजिटल अंतर को पाटने के लिहाज से अहम है. हालांकि, निचले स्तर पर यह क्षेत्र की वित्तीय स्थिरता को भी प्रभावित करता है.

जीएसएमए ने दूरसंचार कंपनियों की वित्तीय बाधाओं को कम करने के लिए लाइसेंस शुल्क में 8 से कम कर 6 फीसदी तथा स्पेक्ट्रम शुल्क को 3-8 फीसदी से घटाकर 1 फीसदी करने का सुझाव दिया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत 2025 तक दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार होगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel