[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business PM Modi की भारी जीत से रुपये हुआ मजबूत, डॉलर के मुकाबले 49 पैसे की तेजी के साथ बंद

PM Modi की भारी जीत से रुपये हुआ मजबूत, डॉलर के मुकाबले 49 पैसे की तेजी के साथ बंद

0
PM Modi की भारी जीत से रुपये हुआ मजबूत, डॉलर के मुकाबले 49 पैसे की तेजी के साथ बंद

मुंबई : आम चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की जीत के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की विनियम दर भी 49 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 69.53 पर आ गयी. चुनाव नतीजे से देश में राजनीतिक स्थिरता की संभावना, बाजार में सतत निवेश, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा एशियाई मुद्राओं में मजबूती जैसे घरेलू और वैश्विक घटनाक्रमों के बीच साप्ताहिक आधार पर भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले कुल मिला कर 70 पैसे की तेजी आयी है.

इसे भी देखें : रेपो रेट में कटौती से रुपये आयी मजबूती, रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 71.45 प्रति डॉलर पर बंद

हालांकि, इस दौरान अमेरिका-चीन व्यापार विवाद को लेकर चिंताओं से विदेशी विनिमय बाजार में रुपये को लेकर धारणा प्रभावित हुई. अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 69.75 पर खुला और कारोबार के दौरान 69.81 से 69.50 रुपये के दायरे में घट बढ़ के बाद बाजार बंद होने के समय पिछले बंद की तुलना में 49 पैसे अथवा 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ प्रति डालर 69.53 पर था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में 2,026.33 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 623.33 अंक अथवा 1.61 फीसदी की तेजी आयी, जो 39,434.72 अंक पर बंद हुआ.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel