[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रुझानों पर झूमा शेयर बाजार, कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाइयों पर

रुझानों पर झूमा शेयर बाजार, कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाइयों पर

0
रुझानों पर झूमा शेयर बाजार, कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाइयों पर
मुंबईः गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में आ रहे रूझानों का शेयर बाजार ने भी स्वागत किया है. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत में 800 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 200 अंक बढ़कर रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. लोकसभा चुनावों की मतगणना शुरू होने के साथ ही शेयर बाजार के सूचकांक नई ऊंचाइयों पर पहुंच गये. मतगणना के शुरुआती दौर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बढ़त मिलने से बाजार में लिवाली का जोर रहा. शेयर बाजार में आई तेजी के साथ ही डालर- रुपया विनिमय दर में भी डालर के मुकाबले रुपया 26 पैसे मजबूत होकर 69.40 रुपये प्रति डॉलर पर बोला गया.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती दौर में दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 39,901.59 अंक पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 11,968.95 अंक पर पहुंच गया. पिछले दिन के सत्र में सेंसेक्स 140.41 अंक बढ़कर 39,110.21 अंक पर बंद हुआ था जबकि एनएसई का निफ्टी 28.80 अंक बढ़कर 11,737.90 अंक पर बंद हुआ था.
गुरुवार को कारोबार के शुरुआती दौर में बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक, लार्सन एण्ड टुब्रो, पावर ग्रिड, यस बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयर मूल्यों में सात प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गयी। हालांकि, वेदांता, ओएनजीसी, बजाज आटो और सन फार्मा के शेयरों में करीब दो प्रतिशत तक की गिरावट रही.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel