[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business इन्फोसिस के सीईओ को 2018-19 में 24.67 करोड़ रुपये का मिला सैलरी पैकेज

इन्फोसिस के सीईओ को 2018-19 में 24.67 करोड़ रुपये का मिला सैलरी पैकेज

0
इन्फोसिस के सीईओ को 2018-19 में 24.67 करोड़ रुपये का मिला सैलरी पैकेज

नयी दिल्ली : आईटी कंपनी इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख को बीते वित्त वर्ष 2018-19 में 24.67 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला. कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. पारेख जनवरी, 2018 में कंपनी से जुड़े थे.उन्हें निश्चित वेतन के रूप में 6.07 करोड़ रुपये मिले, जबकि 10.96 करोड़ रुपये बोनस, प्रोत्साहन और वैरिएबल पे के रूप में मिले. इसके अलावा, 7.64 करोड़ रुपये उन्हें अन्य सुविधाओं के रूप में मिले.

इसे भी देखें : इंफोसिस के नये सीईओ सलिल पारेख का सालाना वेतन 16.25 करोड़ रुपये

वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ राजेश गोपीनाथन को बीते वित्त वर्ष में 16 करोड़ रुपये का पैकेज मिला. कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि गोपीनाथन के वेतन में वित्त वर्ष 2018-19 में इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 28 फीसदी की वृद्धि हुई. इन्फोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) यूबी प्रवीण राव को 2018-19 में 9.05 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में उन्हें 8.22 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel