[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business यस बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किये गये RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी

यस बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किये गये RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी

0
यस बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किये गये RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्रीय बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी को निजी क्षेत्र के यस बैंक के निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति दो साल के लिए की गयी है. यस बैंक ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह बात कही है.

इसे भी देखें : आर गांधी रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

केंद्रीय बैंक ने 14 मई, 2019 को जारी पत्र के जरिये सूचित किया है कि उसने बैंकिंग नियमन कानून, 1949 के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी को यस बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति 14 मई, 2019 से 13 मई, 2021 या अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक की गयी है.

यस बैंक ने कहा कि उसका निदेशक गांधी की नियुक्ति का स्वागत करता है, जो देश के काफी सम्मानित नियामक रह चुके हैं. यस बैंक ने कहा कि इस नियुक्ति से यस बैंक का निदेशक मंडल मजबूत होगा. बंबई शेयर बाजार में यस बैंक का शेयर बुधवार को 8.01 फीसदी टूटकर 143.65 रुपये पर बंद हुआ.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel