[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business जेट एयरवेज के कर्मचारियों को वीवर्क और अन्य कंपनियों ने जॉब का किया ऑफर

जेट एयरवेज के कर्मचारियों को वीवर्क और अन्य कंपनियों ने जॉब का किया ऑफर

0
जेट एयरवेज के कर्मचारियों को वीवर्क और अन्य कंपनियों ने जॉब का किया ऑफर

नयी दिल्ली : अमेरिकी कंपनी वीवर्क ने जेट एयरवेज के कर्मचारियों को रोजगार की पेशकश की है, जिनकी नौकरी एयरलाइन की सेवाओं के निलंबित होने से प्रभावित हुई है. जेट एयरवेज के ऋणदाताओं द्वारा आपात कोष उपलब्ध कराये जाने को लेकर हाथ खड़े करने के बाद एयरलाइन ने अस्थायी तौर पर सेवाओं को बंद कर दिया था. एयरलाइन 8,500 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डूबी हुई है.

इसे भी देखें : Jet Airways के स्टाफ को स्पेशल लोन फैसलिटी मुहैया कराना चाहती है Banks Union

नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज पिछले कई महीनों से पायलटों सहित अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी करती रही है. कंपनी में करीब 23,000 कर्मचारी हैं. वीवर्क ने बयान जारी कर कहा है कि वह विपणन, सामुदायिक प्रबंधन और बिक्री जैसे विभागों में रिक्तियों के लिए जेट एयरवेज के कर्मचारियों के आवेदनों पर गंभीरता से विचार करेगी.

वीवर्क ने कहा है कि जेट एयरवेज के कर्मचारियों के लिए एक अलग से ईमेल आईडी बनायी गयी है और इच्छुक उम्मीदवार अपना बॉयोडेटा इस आईडी पर भेज सकते हैं. कोई भी जगह खाली होने पर जेट के कर्मचारियों के आवेदनों पर सबसे पहले विचार किया जायेगा. इसी के साथ लोज इंडिया ने भी जेट एयरवेज के आईटी विभाग के कर्मचारियों को नियुक्त करने की पेशकश की है.

इतना ही नहीं, एक अन्य विमानन कंपनी स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह जेट एयरवेज के 1,000 कर्मचारियों को नौकरी देने की घोषणा की है. इसके अलावा, क्यूरफिट जैसी स्टार्टअप कंपनियों ने भी जेट के कर्मियों को नौकरी की पेशकश की है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel