तीनों भारतीय अनुषंगियों का विलय करेगी फॉक्सवैगन

नयी दिल्ली : तीनों भारतीय अनुषंगियों का फॉक्सवैगन विलय करेगी. इस संबंध में जर्मनी की वाहन कंपनी फॉक्सवैगन ने बुधवार को कहा कि वह देश में यात्री कार के सभी निकायों का विलय करने वाली है. संयुक्त निकाय की अगुवाई स्कोडा ऑटो करेगी.... फॉक्सवैगन समूह ने एक बयान में कहा कि उसकी तीनों भारतीय अनुषंगियों […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 3, 2019 1:33 PM

नयी दिल्ली : तीनों भारतीय अनुषंगियों का फॉक्सवैगन विलय करेगी. इस संबंध में जर्मनी की वाहन कंपनी फॉक्सवैगन ने बुधवार को कहा कि वह देश में यात्री कार के सभी निकायों का विलय करने वाली है. संयुक्त निकाय की अगुवाई स्कोडा ऑटो करेगी.

फॉक्सवैगन समूह ने एक बयान में कहा कि उसकी तीनों भारतीय अनुषंगियों फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फॉक्सवैगन ग्रुप सेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्कोडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडलों ने विलय की मंजूरी दे दी है. प्रस्तावित विलय को अभी नियामकीय एवं विधायी मंजूरियां मिलनी शेष हैं.

समूह ने कहा कि उसके ब्रांड फॉक्सवैगन, स्कोडा, ऑडी, पोर्श और लैंबोर्गिनी की अपनी पहचान, डीलर नेटवर्क और उपभोक्ता अनुभव मुहिम बनी रहेंगी. सभी ब्रांड फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्कोडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मौजूदा प्रबंध निदेशक गुरुप्रताप बोपाराई के नेतृत्व में काम करेंगे.

बोपाराई ने कहा, ‘‘भारत फॉक्सवैगन समूह के लिये महत्वपूर्ण तथा आकर्षक वृद्धि वाला बाजार है. प्रस्तावित विलय से हम तीनों कंपनियों के तकनीकी एवं प्रबंधकीय दक्षता को एक साथ मिलाकर देश के प्रतिस्पर्धी वाहन बाजार में कंपनी की मूल संभावनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं.”

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.