[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business SBI के सभी लेनदेन अगले दो साल में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर

SBI के सभी लेनदेन अगले दो साल में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर

0
SBI के सभी लेनदेन अगले दो साल में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर

नयी दिल्ली : देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपनी डिजिटल सेवाओं को बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है. बैंक की योजना अगले दो साल में सभी तरह के लेनदेन को एक प्लेटफॉर्म के तहत लाने की है.

बैंक यह काम अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म ‘योनो’ (Yono) की मदद से करेगा. योनो एक एकीकृत डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है जो उपयोगकर्ताओं को कई वित्तीय या अन्य सेवाओं की पेशकश करता है.

बैंक ने शुक्रवार को ‘योनो कैश’ (Yono Cash) सेवा शुरू की है. यह सेवा ग्राहकों को बिना कार्ड इस्तेमाल के एसबीआई के योनो कैश एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देगी.

इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, योनो प्लेटफॉर्म के जरिये हमारी कोशिश अगले दो वर्ष में सभी प्रकार के लेनदेन गतिविधियों को एक प्लेटफॉर्म के तहत लाना है और एक अनूठा डिजिटल यूनिवर्स तैयार करने की योजना है.

योनो कैश को लेकर कुमार ने कहा कि यह पहल एटीएम से डेबिट कार्ड का उपयोग करने से जुड़ी ग्राहकों की चिंताओं को दूर करेगी. बैंक की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग्राहक योनो एेप (Yono App) पर नकद निकासी की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं और लेनदेन के लिए छह अंकों का योनो कैश पिन सेट कर सकते हैं.

उन्हें अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से लेनदेन के लिए छह अंकों की संदर्भ संख्या भी मिलेगी. ग्राहक को पिन और संदर्भ संख्या दोनों की मदद से अगले 30 मिनट के भीतर निकासी प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

देश में वित्तीय और जीवनशैली सेवाओं का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की दिशा में योनो एसबीआई की एक बड़ी छलांग है. यह 85 ई-कॉमर्स कंपनियों से अनुकूलित उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करने वाला पहला व्यापक डिजिटल बैंकिंग मंच है.

योनो एसबीआई को नवंबर 2017 में पेश किया गया था. फरवरी, 2019 तक योनो को 1.80 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसके 70 लाख से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel