[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Reliance की पूर्व-पश्चिम गैस पाइपलाइन को खरीदेगी ब्रुकफील्ड की इनविट

Reliance की पूर्व-पश्चिम गैस पाइपलाइन को खरीदेगी ब्रुकफील्ड की इनविट

0
Reliance की पूर्व-पश्चिम गैस पाइपलाइन को खरीदेगी ब्रुकफील्ड की इनविट

नयी दिल्ली : कैनेडियाई निवेशक ब्रुकफील्ड के नेतृत्व वाला इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (इनविट) ने मुकेश अंबानी की घाटे में चल रही पूर्व-पश्चिम गैस पाइपलाइन को 13,000 करोड़ रुपये में खरीदने पर सहमति जतायी है. अंबानी की कंपनी ने बयान में कहा कि इनविट पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी. यह कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्वी अपतटीय केजी-डी 6 से गैस ग्राहकों तक पहुंचाने वाली पाइपलाइन का परिचालन करती है.

इसे भी देखें : रिलायंस इंडस्टरीज अमेरिकी संयुक्त उद्यम में अपनी 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

इसके बाद , मौजूदा पाइपलाइन उपयोग समझौते में रिलांयस गैस के लिए आरक्षित क्षमता को 560 लाख मानक घनमीटर प्रति दिन से घटाकर 330 लाख मानक घनमीटर प्रतिदिन (एमएमएससीएमडी) किया गया है. बयान में कहा गया है कि आरआईएल को संशोधित दर पर पाइपलाइन के माध्यम से कम से कम 22 एमएमएससीएमडी गैस का परिवहन करना होगा. ऐसा करने में नाकाम रहने पर उसे पाइपलाइन इन्फ्रास्ट्रक्चर को जितने का अंतर होगा, उतनी राशि का भुगतान करना होगा.

बयान के अनुसार, पूर्व पश्चिम पाइपलाइन आंध्र प्रदेश में काकीनाडा से शुरू होकर 1460 किलोमीटर दूर गुजरात के भरुच तक है. इसका परिचालन 2009 में शुरू हुआ था. कंपनी ने बयान में कहा कि किसी भी अप्रयुक्त क्षमता के लिए आरआईएल को प्रति तिमाही 500 करोड़ रुपये और पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा अर्जित वास्तविक आय के बीच के अंतर के जितना भुगतान करना होगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel