[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी घटाने के लिए इरडा ने एलआईसी से मांगा प्रस्ताव

आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी घटाने के लिए इरडा ने एलआईसी से मांगा प्रस्ताव

0
आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी घटाने के लिए इरडा ने एलआईसी से मांगा प्रस्ताव

नयी दिल्ली : भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी घटाने के लिए प्रस्ताव मांगा है. एलआईसी ने हल में आईडीबीआई बैंक में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था. इरडा के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोई भी बीमा कंपनी किसी सूचीबद्ध इकाई में 15 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी नहीं रख सकती.

इसे भी देखें : IDBI बैंक में 51% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए LIC को निदेशक मंडल की मंजूरी

इरडा की ओर से विशेष व्यवस्था के तहत एलआईसी के पास कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में इस सीमा से अधिक की हिस्सेदारी है. इसके साथ ही, भारतीय रिजर्व बैंक किसी निजी क्षेत्र के बैंक में प्रवर्तक की हिस्सेदारी 15 फीसदी तक रखने की अनुमति देता है. इरडा के चेयरमैन सुभाष चंद्र खूंटिया ने यहां फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर अलग से बातचीत में कहा कि हम एलआईसी द्वारा आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी घटाने की समयसीमा तय करेंगे. हम यह उन पर नहीं छोड़ रहे हैं. मैंने एलआईसी से इस बारे में प्रस्ताव देने को कहा है. उसके बाद हम इस पर फैसला करेंगे.

पिछले साल जून में इरडा ने एलआईसी को कर्ज के बोझ से दबे आईडीबीआई बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दी थी. एलआईसी ने इस अधिग्रहण के तहत 28 दिसंबर को आईडीबीआई बैंक में 14,500 करोड़ रुपये डाले थे. उसके बाद 21 जनवरी को उसने बैंक में 5,030 करोड़ रुपये और डाले.

दिसंबर, 2018 को समाप्त तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का घाटा तीन गुना होकर 4,185.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 1,524.31 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय घटकर 6,190.94 करोड़ रुपये पर आ गयी, जो इससे एक साल पहले समान तिमाही में 7,125.20 करोड़ रुपये थी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel