[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Airtel, वोडाफोन और आइडिया को फिलहाल नहीं भरना पड़ेगा 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिये क्यों…?

Airtel, वोडाफोन और आइडिया को फिलहाल नहीं भरना पड़ेगा 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिये क्यों…?

0
Airtel, वोडाफोन और आइडिया को फिलहाल नहीं भरना पड़ेगा 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिये क्यों…?

नयी दिल्ली : टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुमार एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को फिलहाल 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा. इसका कारण यह है कि डिजिटल संचार आयोग (डीसीसी) ने गुरुवार को एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर कुल मिला कर 3,050 करोड़ रुपये के जुर्माने पर अपना फैसला अगली बैठक तक के लिए टाल दिया. आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी. डीसीसी को पहले दूरसंचार आयोग के नाम से जाना जाता था.

इसे भी देखें : वोडाफोन-आइडिया के ‘गठबंधन’ पर Jio ने कुछ यूं ली चुटकी

दरअसल, दूरसंचार नियामक ट्राई ने अक्टूबर, 2016 में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर संयुक्त रूप से 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी. यह जुर्माना रिलायंस जियो को कॉल संयोजन (इंटरकनेक्शन) कथित रूप से नहीं देने को लेकर लगाया गया था. एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माने के निर्णय को अगली बैठक तक के लिए टाल दिया गया है.

एयरटेल और वोडाफोन पर जुर्माना जहां 1,050-1,050 करोड़ रुपये है. वहीं, आइडिया सेल्यूलर पर यह 950 करोड़ रुपये है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने रिलायंस जियो की शिकायत पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी. रिलायंस जियो ने अपने आरोप में कहा था कि उसके नेटवर्क के 75 फीसदी कॉल पूरे नहीं हो रहे, जिसका कारण पर्याप्त कॉल संयोजन बिंदु उपलब्ध नहीं कराया जाना है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel