[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Action में RBI : इलाहाबाद बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक पर लगाया गया 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना

Action में RBI : इलाहाबाद बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक पर लगाया गया 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना

0
Action में RBI : इलाहाबाद बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक पर लगाया गया 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कुल 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंकों पर यह जुर्माना कई नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है. कॉर्पोरेशन बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि रिजर्व बैंक ने कोष के अंतिम उपयोग में कुछ खामियों और एक कर्जदार के संबंध में कुछ अन्य बैंकों के साथ जानकारी का आदान-प्रदान नहीं करने के चलते 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

इसे भी पढ़ें : आरबीआई ने बजाज फाइनेंस पर लगाया एक करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिये क्यों…?

उसने कहा कि दोबारा इस तरह की चीजें न हो इससे बचने के लिए बैंक जरूरी कदम उठा चुका है. वहीं, इलाहाबाद बैंक ने कहा कि कोष के अंतिम उपयोग पर निगरानी नहीं रखने समेत अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर आरबीआई ने उस पर 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इलाहाबाद बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी गयी सूचना में कहा कि रिजर्व बैंक ने कोष के अंतिम उपयोग पर निगरानी नहीं रखने, वर्गीकरण तथा धोखाधड़ी की जानकारी देने में देर और एक कर्जदार के खातों के पुनर्गठन के दौरान आरबीआई के दिशानिर्देश का पालन नहीं करने के कारण 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

बैंक ने कहा कि उसने अपनी आतंरिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जरूरी कदम उठाये हैं, ताकि भविष्य में ऐसी चीजें न हो. इस सप्ताह की शुरुआत में आरबीआई ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन में एक्सिस बैंक, यूको बैंक और सिंडीकैट बैंक पर भी जुर्माना लगाया था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel