[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business केंद्रीय मंत्री के OSD के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले Railway Board के सचिव का तबादला

केंद्रीय मंत्री के OSD के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले Railway Board के सचिव का तबादला

0
केंद्रीय मंत्री के OSD के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाले Railway Board के सचिव का तबादला

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने वाले रेलवे बोर्ड के सचिव रजनेश सहाय का तबादला कर दिया गया है. हालांकि, अभी उन्हें कोई नयी जिम्मेदारी नहीं दी गयी है. अधिकारियों ने बताया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को सहाय के तबादले को मंजूरी दे दी.

इसे भी पढ़ें : वीके यादव बने रेलवे बोर्ड के नये अध्यक्ष, अश्विनी लोहानी सेवानिवृत्त

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल लेखा सेवा (आईआरएएस) के अधिकारी सहाय की अगली तैनाती का फैसला अभी लंबित है. अधिकारियों के अनुसार, उनको नयी जिम्मेदारी देने का आदेश जल्द जारी किया जायेगा. केंद्रीय मंत्री सिंह के ओएसडी ने रेलवे की एक पत्रिका में लिखे लेख में रेल मंत्री पीयूष गोयल के कामकाज पर उंगली उठायी थी और वरिष्ठ अधिकारियों की बुद्धिमत्ता पर भी सवाल किये थे.

अधिकारी ने बताया कि 1985 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी सुशांत कुमार मिश्रा को रेलवे बोर्ड का नये सचिव बनाया गया है. रेलवे बोर्ड के सचिव रजनेश सहाय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखकर भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी संजीव कुमार को शासकीय शिष्‍टाचार और दुराचार के लिए तुरंत हटाने के लिए कहा था. इसके एक महीने के भीतर उनका ही तबादला कर दिया गया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel