[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business JIO की 4G डाउनलोड स्पीड दिसंबर में घटी, अपलोड स्पीड में IDEA Top पर

JIO की 4G डाउनलोड स्पीड दिसंबर में घटी, अपलोड स्पीड में IDEA Top पर

0
JIO की 4G डाउनलोड स्पीड दिसंबर में घटी, अपलोड स्पीड में IDEA Top पर

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड दिसंबर में आठ प्रतिशत घटकर 18.7 एमबीपीएस (मेगाबिट प्रति सेकेंड) पर आ गयी. इसके बावजूद पिछले 12 महीनों से वह इस श्रेणी में शीर्ष पर बना हुआ है.

दूरसंचार क्षेत्र के नियामक भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार 4जी अपलोड स्पीड के मामले में आइडिया सबसे ऊपर बना हुआ है. उसकी औसत अपलोड स्पीड दिसंबर में 5.3 एमबीपीएस रही जो नवंबर में 5.6 एमबीपीएस थी.

कंपनी के नेटवर्क का प्रदर्शन थोड़ा खराब हुआ है. वोडाफोन और आइडिया ने आपस में विलय किया है और वह वोडाफोन आइडिया नाम से कारोबार कर रही हैं. लेकिन ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़ो को अलग-अलग जारी किया है.

वोडाफोन की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड इस दौरान घटकर 6.3 एमबीपीएस और आइडिया की 6 एमबीपीएस रही है. दिसंबर में भारती एयरटेल के 4जी नेटवर्क का प्रदर्शन सुधरा है.

दिसंबर में उसकी औसत डाउनलोड स्पीड 9.8 एमबीपीएस रही है. ट्राई अपने माईस्पीड पोर्टल के जरिये तमाम कंपनियों की स्पीड से जुड़े आंकड़े जुटाता है. इन आंकड़ों के आधार पर ही वह कंपनियों की औसत डाउनलोड और अपलोड स्पीड की गणना करता है.

नवंबर में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.3 एमबीपीएस थी. इस दौरान एयरटेल की स्पीड 9.7 एमबीपीएस, वोडाफोन की 6.8 एमबीपीएस, आइडिया की 6.2 एमबीपीएस थी.

किसी भी नेटवर्क के उपयोक्ता को जब कोई वीडियो देखना होता है, इंटरनेट पर सर्फिंग करनी होती है, ई-मेल देखना होता है तो उसके लिए डाउनलोड स्पीड का अच्छा होना एक महत्वपूर्ण कारक होता है.

वहीं तस्वीर, वीडियो, ई-मेल के माध्यम से फाइल भेजने के मामले में अपलोड स्पीड किसी नेटवर्क का प्रदर्शन परखने की अहम कड़ी हो जाती है. दिसंबर में वोडाफोन की अपलोड स्पीड 5.1 एमबीपीएस रही, जो नवंबर में 4.9 एमबीपीएस थी.

इसके अलावा जियो की अपलोड स्पीड दिसंबर में 4.3 एमबीपीएस रही जो नवंबर में 4.5 एमबीपीएस थी. एयरटेल की अपलोड स्पीड में भी गिरावट देखी गयी और दिसंबर में यह 3.9 एमबीपीएस रही जो नवंबर में 4 एमबीपीएस थी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel