[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business नये साल 2019 के पहले दिन शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स ने दिखायी 186 अंकों की मजबूती

नये साल 2019 के पहले दिन शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स ने दिखायी 186 अंकों की मजबूती

0
नये साल 2019 के पहले दिन शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स ने दिखायी 186 अंकों की मजबूती

मुंबई : शेयर बाजारों के लिए नये साल की शुरुआत बेहतर तरीके से हुई. भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति अब सुधर रही है. केंद्रीय बैंक के इस बयान के बाद मंगलवार को नये साल के पहले दिन सेंसेक्स ने 186 अंक की छलांग लगायी. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 186.24 अंक या 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 36,254.57 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.55 अंक या 0.44 फीसदी के लाभ के साथ 10,910.10 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही दिन में नकारात्मक रुख में कारोबार कर रहे थे, लेकिन कारोबार के अंतिम घटे में वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार की धारणा सकारात्मक हो गयी. सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर 2.76 फीसदी चढ़ गया. एचडीएफसी 2.01 फीसदी तथा यस बैंक 1.38 फीसदी के लाभ में रहा. अन्य कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, पावरग्रिड, आईटीसी, बजाज आटो, मारुति, कोल इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.3 फीसदी की बढ़त रही. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, ओएनजीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, वेदांता और एचसीएल टेक के शेयरों में 3.75 प्रतिशत तक का नुकसान रहा.

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने बयान दिया है कि बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति सुधर रही है और गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घट रही हैं. उनके इस बयान पर विश्लेषकों ने कहा कि गवर्नर के इस बयान से बैंकिंग शेयरों में सुधार हुआ. नये साल के मौके पर एशियाई बाजारों में अवकाश था. वार्षिक आधार पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अच्छी बढ़त में रहे. सालाना आधार पर 2018 में सेंसेक्स 2,011 अंक या 5.9 फीसदी चढ़ा. वहीं, निफ्टी 2018 में 3.2 फीसदी या 332 अंक लाभ में रहा.

हेमांग जोशी (सलाहकार) शेयरखान बाय बीएनपी परिबा ने कहा कि नये साल के पहले दिन बाजारों ने अच्छी वापसी की. हालांकि, शुरुआत में बाजार नीचे आया. निफ्टी 10,900 के पार बंद हुआ. वाहन कंपनियों के दिसंबर माह के बिक्री के आंकड़े अभी तक मिले-जुले रहे हैं. अगले सप्ताह से कंपनियों के तिमाही नतीजे आने शुरू हो जायेंगे, जिससे लघु अवधि में बाजार की दिशा नकदी तथा धारणा से तय होगी.

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की बढ़त के साथ 69.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. सोमवार को 2018 के आखिरी कारोबारी सत्र में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 69.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. वर्ष 2018 में रुपये में 9.23 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है. नये साल के मौके पर मंगलवार को ज्यादातर वैश्विक बाजार बंद रहे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel