[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पेट्रोल-डीजल से भी सस्ता हो गया हवाई जहाज में लगने वाला ईंधन एटीएफ, कीमत में 14 फीसदी से भी अधिक कटौती

पेट्रोल-डीजल से भी सस्ता हो गया हवाई जहाज में लगने वाला ईंधन एटीएफ, कीमत में 14 फीसदी से भी अधिक कटौती

0
पेट्रोल-डीजल से भी सस्ता हो गया हवाई जहाज में लगने वाला ईंधन एटीएफ, कीमत में 14 फीसदी से भी अधिक कटौती

नयी दिल्ली : विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में मंगलवार को 14.7 फीसदी की कटौती की गयी है, जो एक बार में की गयी अब तक की सबसे बड़ी कटौती है. इससे नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में एटीएफ की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर यह कमी की गयी है. इसके बाद एटीएफ, पेट्रोल और डीजल से भी सस्ता हो गया है.

इसे भी पढ़ें : भारत में सबसे पहले इस विमान ने जैव ईंधन से भरी उड़ान

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, विमान ईंधन का दाम 9,990 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 14.7 फीसदी गिरकर 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है. दिल्ली में पेट्रोल 68.65 रुपये प्रति लीटर है. इसकी तुलना में एटीएफ 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 58.06 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, दिल्ली में डीजल 62.66 रुपये में है. इस लिहाज से एटीएफ, पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ता हो गया है.

यह लगातार दूसरा महीना है, जब दामों में कटौती गयी है. यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है. इससे पहले, एक दिसंबर को एटीएफ के दाम में 8,327.83 रुपये प्रति किलो लीटर यानी 10.9 फीसदी की कमी की गयी थी. इन दोनों कमियों की वजह से एटीएफ साल के सबसे निम्म स्तर पर पहुंच गया है. इससे नकदी के संकट से जूझ रही विमानन कंपनियों को राहत मिलेगी.

वहीं दूसरी ओर, पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट जारी है. मंगलवार को पेट्रोल में 19 पैसे और डीजल में 20 फीसदी की कटौती की गयी. दिल्ली में पेट्रोल 68.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 62.66 रुपये प्रति लीटर है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel