[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Stock Market में तीन दिन की तेजी पर लगा Break, सेंसेक्स में 300 और निफ्टी में 107 अंक की गिरावट

Stock Market में तीन दिन की तेजी पर लगा Break, सेंसेक्स में 300 और निफ्टी में 107 अंक की गिरावट

0
Stock Market में तीन दिन की तेजी पर लगा Break, सेंसेक्स में 300 और निफ्टी में 107 अंक की गिरावट

मुंबई : शेयर बाजारों में तीन दिन से चली आ रही तेजी के सिलसिले पर मंगलवार को ब्रेक लगा और सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूट गया. रुपये में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद वैश्विक स्तर पर चले बिकवाली के सिलसिले से यहां बाजार में गिरावट आयी. इसके अलावा, हालिया लाभ तेजी में कुछ ज्यादा चढ़ गये शेयरों में मुनाफावसूली से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई.

इसे भी पढ़ें : RBI बोर्ड की बैठक के नतीजे आने से पहले 317 अंक उछला सेंसेक्स

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35,730.77 अंक पर कमजोर रुख के साथ खुला और लगातार नीचे आया. एक समय इसने 35,416.18 अंक का निचला स्तर भी छुआ. अंत में सेंसेक्स 300.37 अंक या 0.84 फीसदी के नुकसान के साथ 35,474.51 अंक पर बंद हुआ. इससे पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 633 अंक चढ़ा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107.20 अंक या एक फीसदी के नुकसान से 10,656.20 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान यह 10,640.85 से 10,740.85 अंक के दायरे में रहा.

सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि यूरोपीय बाजार मंगलवार को सुस्ती के रुख के साथ खुले. निवेशकों की निगाह ब्रेक्जिट से जुड़े घटनाक्रमों पर टिकी है. उन्होंने कहा कि बाजार अमेरिकी की अर्थव्यवस्था की सुस्त वृद्धि दर पर प्रतिक्रिया दे रही हैं. सभी की निगाहें फेडरल रिजर्व की टिप्पणी पर है. यस बैंक के शेयर में सबसे अधिक 6.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी.

यस बैंक के स्वतंत्र निदेशक आर चंद्रशेखर ने सोमवार को बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था. अन्य कंपनियों में टाटा स्टील 3.21 फीसदी, वेदांता 2.89 फीसदी, एनटीपीसी 2.42 फीसदी, भारती एयरटेल 2.09 फीसदी, एसबीआई 1.79 फीसदी, एचडीएफसी 1.31 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.24 फीसदी और मारुति सुजुकी 1.18 फीसदी नुकसान में रहे.

इसके अलावा, ओएनजीसी में 1.17 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.95 फीसदी, सनफार्मा में 0.95 फीसदी, पावरग्रिड में 0.90 फीसदी, कोल इंडिया में 0.83 फीसदी, बजाज ऑटो 0.71 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.54 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 0.50 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.43 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.40 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.37 फीसदी, एलएंडटी 0.24 फीसदी और आईटीसी 0.11 फीसदी नीचे आया.

रुपये में मजबूती से आईटी कंपनियों टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो के शेयर 2.59 फीसदी तक नुकसान में रहे. बीएसई मिडकैप में 0.92 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.86 फीसदी की गिरावट आयी. इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दोपहर के कारोबार में रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 71.47 प्रति डॉलर पर चल रहा था. एशियाई बाजारों में शंघाई कम्पोजिट 2.13 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 2.01 फीसदी, जापान का निक्की 1.09 फीसदी, सिंगापुर 1.24 फीसदी, कोरिया का कॉस्पी और ताइवान दोनों 0.86 फीसदी टूट गये. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel