[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business वित्तीय अनियमितता के आरोप में निसान मोटर के सीईओ कार्लोस घोसन गिरफ्तार

वित्तीय अनियमितता के आरोप में निसान मोटर के सीईओ कार्लोस घोसन गिरफ्तार

0
वित्तीय अनियमितता के आरोप में निसान मोटर के सीईओ कार्लोस घोसन गिरफ्तार

टोक्यो : जापानी कार निर्माता कंपनी निसान मोटर कंपनी ने कहा कि वित्तीय अनियमितता के आरोप में रेनाल्ट मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और कंपनी के चेयरमैन कार्लोस घोसन को गिरफ्तार किया गया है. कंपनी ने उन पर गंभीर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया है और उन्हें कंपनी से बाहर करने पर विचार कर रही है. जापान की सरकारी प्रसारण कंपनी एनएचके और अन्य मीडिया हाउसों ने कहा कि आय कम बताने समेत अन्य गड़बड़ियों को लेकर अभियोजक ने घोसन से पूछताछ की. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें : निसान मोटर के सांवरिया के खिलाफ सीपी केस

एनएचके ने कहा कि टोक्यो जिला लोक अभियोजक कार्यालय ने वित्तीय प्रतिभूतियां एवं विनियम अधिनियम के उल्लंघन के शक में निसान के चेयरमैन घोसन को गिरफ्तार किया है. निसान ने बयान में कहा कि व्हिस्ल ब्लोअर की ओर से शिकायत मिलने के बाद घोसन के खिलाफ जांच शुरू की गयी थी. टोक्यो लोक अभियोजक कार्यालय ने घोसन को लेकर आ रही खबरों में टिप्पणी से इनकार किया है.

घोसन रेनॉल्ट, निसान और मित्सुबिशी गठबंधन के प्रमुख हैं. निसान ने कहा कि उसने घोसन और प्रतिनिधि निदेशक ग्रेग केली दोनों के खिलाफ कुछ महीने पहले जांच शुरू की थी. जांच में पता चला कि कई सालों से घोसन और केली ने तोक्यो स्टॉक एक्सचेंज सिक्योरिटीज में अपने पारिश्रामिक के बारे में गलत जानकारी दी है. उन्होंने अपने पारिश्रमिक को वास्तविक पारिश्रमिक से कम बताया है.

घोसन के संबंध में कई और गड़बड़ियों का भी पता चला है, जिसमें कंपनी की संपत्ति का निजी तौर पर इस्तेमाल करने जैसी चीजें शामिल हैं. केली की इसमें संलिप्पता की भी पुष्टि हुई है. घोसन को लेकर सबसे पहले समाचार पत्र असाही शिम्बुन ने खबर दी थी. उसने कहा था कि अभियोजक घोसन से पूछताछ कर रही है और उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel