[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business पंजाब नेशनल बैंक 0.05 फीसदी बढ़ायी ब्याज दर, खुदरा कर्ज लेना होगा महंगा

पंजाब नेशनल बैंक 0.05 फीसदी बढ़ायी ब्याज दर, खुदरा कर्ज लेना होगा महंगा

0
पंजाब नेशनल बैंक 0.05 फीसदी बढ़ायी ब्याज दर, खुदरा कर्ज लेना होगा महंगा

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार को अपनी सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) को 0.05 फीसदी बढ़ा दिया. यह वृद्धि एक नवंबर से प्रभावी होगी. बैंक ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि एमसीएलआर दर को एक नवंबर, 2018 से संशोधित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Bank of India ने एमसीएलआर में की 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी

एमसीएलआर दर को 0.05 फीसदी बढ़ाकर 8.50 फीसदी कर दिया गया है. इसी दर पर ज्यादातर खुदरा कर्ज दिये जाते हैं. इस वृद्धि के बाद तीन साल का कर्ज 8.70 फीसदी, छह माह के कर्ज पर 8.45 फीसदी और तीन माह के लिए कर्ज देने पर 8.25 फीसदी ब्याज लिया जायेगा. एक माह और एक दिन की अवधि के लिए दिये कर्ज पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज होगा.

बैंकिंग प्रणाली में एमसीएलआर प्रणाली को अप्रैल, 2016 से लागू किया गया था. इसने बैंकों में आधार दर प्रणाली का स्थान लिया. आधार दर से नीचे की दर पर बैंक कोई भी कर्ज नहीं दे सकते थे. एमसीएलआर दर की गणना बैंकों द्वारा लिये गये उधार की सीमांत लागत और बैंक की नेट वर्थ पर मिलने वाले प्रतिफल के आधार पर की जाती है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel