[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business वेलस्पन इंडिया के एमडी राजेश मांडवेवाला ने 150 करोड़ रुपये का खरीदा फ्लैट

वेलस्पन इंडिया के एमडी राजेश मांडवेवाला ने 150 करोड़ रुपये का खरीदा फ्लैट

0
वेलस्पन इंडिया के एमडी राजेश मांडवेवाला ने 150 करोड़ रुपये का खरीदा फ्लैट

मुंबई : वेलस्पन इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) राजेश मांडवेवाला ने मध्य मुंबई में समुद्र किनारे 150 करोड़ रुपये का घर खरीदा है. उन्होंने वाधवा समूह की आवासीय परियोजना में 127 करोड़ रुपये में तीन मंजिला फ्लैट खरीदा है. स्टांप चार्ज और जीएसटी के बाद यह सौदा 150 करोड़ रुपये का पड़ेगा. यह रिहायशी परियोजना मुंबई के प्रभादेवी क्षेत्र में है. वाधवा समूह और हबटाउन मिलकर इसे बना रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : लागत बढ़ जाने से महंगे हो गये फ्लैट

मामले से जुड़े जानकारों के मुताबिक, फ्लैट के करार का मूल्य 127 करोड़ रुपये है, जबकि स्टांप चार्ज और जीएसटी लगने के बाद सौदे का मूल्य 150 करोड़ रुपये हो जायेगा. उन्होंने कहा कि मांडवेवाला ने 45, 46 और 47 फ्लोर खरीदा है और उन्हें 2023 तक कब्जा मिलेगा. मांडवेवाला की इस सौदे पर प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी, जबकि वाधवा समूह ने इस पर टिप्पणी से इनकार किया है. यह परियोजना हिंदुस्तान मिल की जमीन पर विकसित की जा रही है. इसे पहले डीएलएफ और हबटाउन ने खरीदा था. हालांकि, बाद में डीएलएफ की जगह पर वाधवा समूह आ गया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel