[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, कंपनियों ने लगातार चौथे दिन की कीमतों में कटौती

फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, कंपनियों ने लगातार चौथे दिन की कीमतों में कटौती

0
फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, कंपनियों ने लगातार चौथे दिन की कीमतों में कटौती

नयी दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को भी गिरावट दर्ज की गयी. यह लगातार चौथा दिन है, जब तेल के दाम घटे हैं. इससे दो महीने से तेल के दाम में लगातार वृद्धि से परेशान उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है.

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 81.74 रुपये लीटर और डीजल 75.19 रुपये लीटर हो गयी है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 87.21 रुपये लीटर तथा डीजल 78.82 रुपये पर है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम कम होने से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार से नरमी आ रही है. सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन (आइओसी), भारत पेट्रोलियम काॅरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) दैनिक आधार पर सुबह छह बजे दाम की समीक्षा करती है.

2.5 रुपये की कटौती हुई थी 5 अक्तूबर को

पांच अक्तूबर को ईंधन के दाम 2.50 रुपये प्रति लीटर कम हुए थे. सरकार ने उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी तथा सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से प्रति लीटर एक रुपया की कटौती करने को कहा था. इसके अलावा विशेषकर भाजपा शासित राज्यों ने भी स्थानीय बिक्री कर या वैट में इतनी ही कटौती की थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी

अमेरिकी भंडार में उम्मीद से अधिक बढ़ोतरी की खबर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है. शुक्रवार को न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में नवंबर महीने की डिलीवरी के लिए वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत 69.12 डॉलर प्रति बैरल रही.

वहीं, लंदन स्थित आइसीइ फ्यूचर यूरोप एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड का भाव दिसंबर महीने के लिए 79.78 डॉलर प्रति बैरल रहा. इससे पहले, ब्रेंट का भाव इस महीने की शुरुआत में चार महीने के उच्च स्तर 86.74 डाॅलर बैरल पर पहुंच गया था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel