[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business दिल्ली की अदालत ने विजय माल्या की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया

दिल्ली की अदालत ने विजय माल्या की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया

0
दिल्ली की अदालत ने  विजय माल्या की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने विदेशी मुद्रा विनियमन कानून (फेरा) के उल्लंघन से संबंधित मामले में गुरुवार को शराब कारोबारी विजय माल्या की बेंगलुरू स्थित संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया. प्रत्यर्पण निदेशालय (ईडी) के विशेष लोक अभियोजक एन. के. मट्टा और वकील संवेदना वर्मा द्वारा पहले का आदेश लागू करने के लिये और अधिक समय का अनुरोध किये जाने पर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शेरावत ने ये ताजा निर्देश दिये. बेंगलुरू पुलिस ने इससे पहले अदालत को सूचित किया था कि उसने माल्या से संबंधित 159 संपत्तियों की पहचान की है.

लेकिन वह इनमें से एक भी संपत्ति कुर्क नहीं कर पायी है. मामले में अदालत चार जनवरी को माल्या को भगोड़ा घोषित कर चुकी है क्योंकि उन्होंने उसके समन का जवाब नहीं दिया. अदालत ने मामले में आठ मई को बेंगलुरू पुलिस आयुक्त को माल्या की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था और इस पर रिपोर्ट मांगी थी.

अदालत ने कहा कि बार-बार समन भेजने के बावजूद माल्या पेश नहीं हुए. इसके बाद अदालत ने फेरा के उल्लंघन से संबंधित मामले में उसके समन का जवाब नहीं देने के लिये माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया. पिछले साल 12 अप्रैल को शराब कारोबारी के खिलाफ बेमियादी गैर जमानती वारंट जारी किया गया था

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel