[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business लगातार टूट रहे रुपये को लेकर उर्जित पटेल ने कहा, अन्य उभरते बाजारों की तुलना में स्थिति बेहतर

लगातार टूट रहे रुपये को लेकर उर्जित पटेल ने कहा, अन्य उभरते बाजारों की तुलना में स्थिति बेहतर

0
लगातार टूट रहे रुपये को लेकर उर्जित पटेल ने कहा, अन्य उभरते बाजारों की तुलना में स्थिति बेहतर

मुंबई : रुपये की विनिमय दर में लगातार गिरावट के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल का मानना है कि अन्य उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राओं की तुलना में रुपये की स्थिति बेहतर है. शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया कारोबार के दौरान टूटकर पहली बार 74 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से भी नीचे आ गया. पटेल ने कहा कि रुपये की विनिमय दर बाजार की ताकतों से तय होती है और रिजर्व बैंक ने विनिमय दर का कोई दायरा नहीं तय कर रखा है. इस साल जनवरी से अब तक रुपया करीब 17 फीसदी टूट चुका है.

इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स ने लगायी रुपये से बाजी, कौन कितना गिरता है नीचे?

गवर्नर ने यह भी कहा कि सितंबर के अंत तक विदेशी मुद्रा भंडार 400.5 अरब डॉलर पर था, जो 10 महीने के आयात के वित्तपोषण के लिए पर्याप्त है. रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की चौथी द्वैमासिक मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. साथ ही, वित्त वर्ष के दौरान दरों में कटौती की संभावना को भी नकार दिया है. केंद्रीय बैंक के इस रुख के बाद रुपया कारोबार के दौरान टूटकर 74.13 प्रति डॉलर के नये सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया. हालांकि, शुरुआती कारोबार में रुपया 73.52 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला था.

पटेल ने इस बात को स्वीकार किया कि बाहरी कारकों के प्रभाव से भारत बच नहीं सकता. हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि हम अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं से तुलना करें, तो रुपये में गिरावट कम है. मौद्रिक समीक्षा के बाद परंपरागत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटेल ने रुपये के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित करने से इनकार किया.

उन्होंने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों के लिए हमारी प्रतिक्रिया यह सुनिश्चित करने की है कि विदेशी विनिमय बाजार में तरलता कायम रहे और कोई बेवजह का उतार-चढ़ाव नहीं हो. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल, 2018 को समाप्त सप्ताह में 426.02 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, लेकिन उसके बाद से यह लगातार घट रहा है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel