[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business हाई लेवल कमेटी तलाशेगी वस्तु एवं सेवा निर्यात को बढ़ावा देने का तरीका

हाई लेवल कमेटी तलाशेगी वस्तु एवं सेवा निर्यात को बढ़ावा देने का तरीका

0
हाई लेवल कमेटी तलाशेगी वस्तु एवं सेवा निर्यात को बढ़ावा देने का तरीका

नयी दिल्ली : वाणिज्य मंत्रालय ने वैश्विक मोर्चे पर जारी व्यापार युद्ध से जुड़ी चुनौतियों को समाप्त करने और देश से वस्तु एवं सेवा निर्यात को बढ़ावा देने के तरीके सुझाने के लिए शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय परामर्श समूह का गठन किया. मंत्रालय ने बयान में कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने समूह के गठन को मंजूरी दे दी है. इसमें कहा गया कि यह समूह वैश्विक स्तर पर वस्तु एवं सेवा व्यापार में देश की हिस्सेदारी बढ़ाने के तरीकों पर विचार करेगा. यह द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में दबाव का प्रबंधन और नयी पीढ़ी की नीति निर्माण पर भी काम करेगा.

इसे भी पढ़ें : विश्व व्यापार संगठन नहीं होता तो दुनिया में युद्ध शुरू हो गया होता : डब्ल्यूटीओ प्रमुख

समूह वैश्विक व्यापार में चल रही परिस्थितियों, तेजी से बढ़ रही संरक्षणवादी प्रवृत्तियों और व्यापार मोर्चे पर बातचीत में कुछ देशों के सहयोग नहीं देने की जांच-परख करेगा. ओक्सस रिसर्च एंड इन्वेस्टमेंट के निदेशक सुरजीत एस भल्ला समूह की अध्यक्षता करेंगे. इसमें पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल समेत अन्य सदस्य शामिल हैं.

समूह के सदस्य अगले दो महीने नियमित बैठक करेंगे और भविष्य की व्यापारिक नीतियों के निर्माण के लिए विशेष सुझाव देंगे. प्रभु ने कहा कि समूह में विशिष्ट सदस्यों को आमंत्रित किया जा सकता है, जिनके सुझाव पर आवश्यक रूप से विचार किया जायेगा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel