[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ब्लैक फ्राइडे : चार दिन में 1249 अंक गिरा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 5.6 लाख करोड़ रुपये

ब्लैक फ्राइडे : चार दिन में 1249 अंक गिरा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 5.6 लाख करोड़ रुपये

0
ब्लैक फ्राइडे : चार दिन में 1249 अंक गिरा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 5.6 लाख करोड़ रुपये

मुंबई : वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली से शुक्रवार को शेयर बाजार में ब्लैक फ्राइडे जैसी स्थिति हो गयी. दोपहर में 1,127.58 अंकों की गिरावट से औंधे मुंह गिरने के बाद बाजार थोड़ी ही देर में करीब 900 अंक सुधर गया. डीएचएफएल की अगुवाई में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से यह गिरावट दर्ज की गयी. कारोबार के दौरान इसमें 1,495.60 अंकोंका उतार चढ़ाव रहा.

डीएचएफएल 42 प्रतिशत लुढ़क गये. सेंसेक्स 279.632 अंक या 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,841.60 अंक पर बंद हुआ. बाजार का 25 जुलाई के बाद यह न्यूनतम स्तर है. सेंसेक्स में यह गिरावट का यह चौथा दिन है. चार दिन में सेंसेक्स कुल 1249 अंक गिरा. इसके साथ ही बाजार में निवेशकों के 5.6 लाख करोड़ रुपये डूब गये. कमजोर धारणा के साथ बीएसइ में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,66,187.15 करोड़ रुपये घटकर 1,50,70,832 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल यस बैंक का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और यह 28.71 प्रतिशत नीचे आया.

आरबीआइ ने बुधवार को संस्थापक सीइओ राणा कपूर का कार्यकाल कम कर दिया. निजी बैंक से जनवरी 2019 तक उनकी जगह किसी अन्य को नियुक्त करने को कहा है. निफ्टी भी शुक्रवार को 91.25 अंक की गिरावट के साथ 11,143.10 अंक पर बंद हुआ. दोनों सूचकांकों में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट दर्ज की गयी. सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,249.04 अंक या 3.28 प्रतिशत जबकि एनएसई निफ्टी 372.10 अंक या 3.23 प्रतिशत नीचे आया. बंबई शेयर बाजार में 2,106 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी.

किसके शेयर कितने गिरे

यस बैंक 28.71 प्रतिशत

डीएचएफएल 42 प्रतिशत

कोटक महिंद्रा 3.86 प्रतिशत

अडानी पोर्ट्स 2.94 प्रतिशत

इंडसइंड बैंक 2.38 प्रतिशत

मारुति सुजुकी 2.04 प्रतिशत

इंफोसिस 1.96 प्रतिशत

कोल इंडिया 1.75 प्रतिशत

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel