[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business NPA के 21 खातों को बेच 1320 करोड़ रुपये की वसूली करेगा PNB

NPA के 21 खातों को बेच 1320 करोड़ रुपये की वसूली करेगा PNB

0
NPA के 21 खातों को बेच 1320 करोड़ रुपये की वसूली करेगा PNB

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) 1,320 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज की वसूली के लिए करीब दो दर्जन एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) खातों को बेचने की तैयारी में जुट गया है. बैंक ने इसके लिए बोली आमंत्रित की है. बैंक के फंसे कर्ज की वसूली का काम संभालने वाले विभाग एसएएसटीआरए ने कुल 21 खातों की बिक्री की पेशकश की है. इन पर कुल 1,320.19 करोड़ रुपये का कर्ज है.

इसे भी पढ़ें : कर्जदारों से 136 करोड़ रुपये वसूलने के लिए तीन खातों को बेचेगा PNB

पीएनबी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि हम इन एनपीए खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी), बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों को बेचना चाहते हैं. यह नियामकीय दिशा-निर्देशों और बैंक की नीति में उल्लेखित नियमों और शर्तों के अनुरूप है. बैंक ने कहा कि केवल ई-नीलामी के जरिये ही बोली जमा की जा सकेगी.

ई-नीलामी 20 सितंबर से बैंक के पोर्टल पर शुरू होगी. जिन खातों को बिक्री के लिए रखा जायेगा, उनमें मोजर बेयर सोलर (233.06 करोड़ रुपये), डिवाइन एलॉय एंड पावर कंपनी (200.87 करोड़ रुपये) डिवाइन विद्युत (132.66 करोड़), चिंचोली शुगर एंड बायो इंडस्ट्रीज (114.42 करोड़), अर्शिया नॉर्दन एफटीडब्ल्यूजेड (96.70 करोड़), बिरला सूर्या (73.58 करोड़) समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं. इससे पहले पीएनबी ने अप्रैल में तीन और जुलाई में भी तीन एनपीए खातों की बिक्री की थी. इन पर 350 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel