[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Walmart ने आखिरकार खरीद ही ली Flipkart में 77% हिस्सेदारी, जानें इस डील की खास बातें

Walmart ने आखिरकार खरीद ही ली Flipkart में 77% हिस्सेदारी, जानें इस डील की खास बातें

0
Walmart ने आखिरकार खरीद ही ली Flipkart में 77% हिस्सेदारी, जानें इस डील की खास बातें

नयी दिल्ली : खुदरा कारोबार क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट इंक ने भारत के आॅनलाइन खुदरा मंच फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का सौदा सम्पन्न कर लिया है.

वॉलमार्ट इसके साथ फ्लिपकार्ट में दो अरब डॉलर की नयी शेयरपूंजी लगायी है ताकि फ्लिपकार्ट के कारोबार का तेजी से विस्तार किया जा सके. कंपनी की ओर से आज जारी एक बयान में कहा गया है, निवेश का काम पूरा होने के साथ वॉलमार्ट के पास अब फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी आ गयी है.

फ्लिपकार्ट की शेष हिस्सेदारी कंपनी के सह संस्थापक बिन्नी बंसल, टेनसेंट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के पास है. आगे से फ्लिपकार्ट की वित्तीय रिपोर्ट वॉलमार्ट के अंतरराष्ट्रीय कारोबार का हिस्सा होगी.

बयान में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट की ओर से वालमार्ट में किये गये निवेश में दो अरब डॉलर की नयी इक्विटी (शेयर पूंजी) शामिल है. इससे फ्लिपकार्ट के कारोबार की वृद्धि में मदद मिलेगी.

भारत में दोनों कंपनियां अपने विशिष्ट ब्रांडों और परिचालन ढांचे को बनाये रखेंगी. फ्लिपकार्ट की मौजूदा प्रबंधन टीम कारोबार की अगुवाई करती रहेगी.

वॉलमार्ट इंटरनेशनल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जूडिथ मैक्केना ने कहा, हमारे निवेश से भारत को फायदा होगा. हम उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाला सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध करायेंगे, साथ ही नये कुशल रोजगार के मौके पैदा होंगे.

इसके अलावा आपूर्तिकर्ताओं को भी अवसर उपलब्ध होंगे. हम भारत में सीखने, योगदान करने और फ्लिपकार्ट के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं. भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता और आकर्षक खुदरा बाजार है.

फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक एवं समूह मुख्य कार्यकारी बिन्नी बंसल ने कहा कि वॉलमार्ट की हर प्रकार की खुदरा विशेषज्ञता, आपूर्ति शृंखला ज्ञान और वित्तीय ताकत को फ्लिपकार्ट की प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और स्थानीय जानकारी से जोड़कर हम भारत में खुदरा कारोबार में नया दौर शुरू कर सकेंगे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel