[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business नीरव मोदी प्रकरण : पीएनबी की पूर्व प्रबंध निदेशक ऊषा अनंतसुब्रमण्यम बर्खास्त

नीरव मोदी प्रकरण : पीएनबी की पूर्व प्रबंध निदेशक ऊषा अनंतसुब्रमण्यम बर्खास्त

0
नीरव मोदी प्रकरण : पीएनबी की पूर्व प्रबंध निदेशक ऊषा अनंतसुब्रमण्यम बर्खास्त

नयी दिल्ली: सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और इलाहाबाद बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक ऊषा अनंतसुब्रमण्यम कोसोमवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया. पीएनबी में सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला सामने आने के बाद तीन महीने पहले ही अनंतसुब्रमण्यम से इलाहाबाद बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) के तौर पर उनके सभी अधिकार वापस ले लिए गए थे. घोटाला सामने आने के समय वह इलाहाबाद बैंक की प्रबंध निदेशक एवं सीइओ थीं.

पीएनबी के 14,000 करोड़ रुपये के घोटाले का सूत्रधार हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उसके मामा मेहुल चोकसी और पीएनबी में उनके सहयोगियों को माना जा रहा है. इलाहाबाद बैंक में जाने से पहले अनंतसुब्रमण्यम पीएनबी की प्रबंध निदेशक एवं सीइओ थीं. सीबीआइ ने 14,000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में जो आरोपपत्र दायर किया था उसमें अनंतसुब्रमण्यम को भी आरोपी बनाया गया है. वहसोमवार को ही सेवानिवृत्त हो रही थीं, लेकिन इससे पहले उन्हें सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया.

सूत्रों ने इस बारे में सरकारी अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि अनंतसुब्रमण्यम को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. आरोप है कि अनंतसुब्रमण्यम पीएनबी के प्रबंध निदेशक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रहीं. इसी वजह से पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा में स्विफ्ट प्रक्रिया का दुरूपयोग करतेहुए घोटाला किया गया.

अनंतसुब्रमण्यम के अलावा सरकार ने प्रणाली को साफ सुथरा करने की कवायद के तहत पीएनबी के कार्यकारी निदेशक संजीव शरण के खिलाफ भी अभियोजन चलाने की मंजूरी दी है. हालांकि, सरकार ने अभी तक पीएनबी के एक अन्य कार्यकारी निदेशक के वी ब्रह्माजी राव के खिलाफ अभियोजन को लेकर कोई फैसला नहीं किया है.

रिजर्व बैंक भी अनंतसुब्रमण्यम और शरण के खिलाफ अभियोजन की अनुमति दे चुका है. इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने पूर्व कार्यकारी निदेशक राम एस संगापुरे के खिलाफ भी अभियोजन शुरू करने को कहा है.

अनंतसुब्रमण्यम पीएनबी में दो बार नेतृत्व वाली भूमिका में रहीं. वह अगस्त, 2015 से मई, 2017 के दौरान प्रमुख के पद पर रहीं. उसके बाद वह इलाहाबाद बैंक में चली गयीं. इससे पहले वह जुलाई, 2011 से नवंबर, 2013 के दौरान पीएनबी की कार्यकारी निदेशक रहीं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel