[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शहरी गैस परियोजना में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी इंडियन ऑयल

शहरी गैस परियोजना में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी इंडियन ऑयल

0
शहरी गैस परियोजना में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी इंडियन ऑयल

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी खुदरा तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) अपने पारंपरिक तेल शोधन और विपणन कार्यक्रम की तरह गैस कारोबार पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है. इंडियन ऑयल की शहरी गैस वितरण परियोजनाओं में अगले 5 से 8 वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना है. कंपनी के चेयरमैन संजीव सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें : जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन के सर्वे का ग्रामीण ने किया विरोध, काम बंद

कंपनी को उम्मीद है कि सीएनजी ने सोमवार को वाहनों में पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल को कुछ हद तक बदला है. इसी तरह घरों में भी एलपीजी की जगह पाइप रसोई गैस का उपयोग होने लगेगा. बाजार में अपनी स्थिति को बरकरार रखने के लिए कंपनी इस कारोबारों में प्रवेश करना चाहती है. आईओसी चेयरमैन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कंपनी ने हाल में शहरी गैस वितरण (सीजीडी) के लिए आयोजित बोली प्रक्रिया में लाइसेंस के लिए अन्य सार्वजनिक कंपनियों की तुलना में अधिक आक्रामक तरह से बोली लगायी.

कंपनी को करीब 20 शहरों में वाहनों के लिए सीएनजी और घरों एवं उद्योगों में पाइपलाइन के जरिये रसोई गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के लिए खुदरा लाइसेंस मिलने की उम्मीद है. यह पहले से कंपनी को मिले करीब 10 लाइसेंसों के अलावा हैं. उन्होंने कहा कि हमने 9वें दौर की बोली में 86 शहरों या भौगोलिक क्षेत्रों में से 57 के लिए बोली लगायी है. इनमें से हमें 20 शहरों में गैस की आपूर्ति करने के लिए लाइसेंस मिलने की उम्मीद है. इसमें एक या दो की बढ़ोत्तरी या कमी हो सकती है.

सिंह ने कहा कि इन शहरों में पांच से आठ सालों में कम से कम 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा. इसमें सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के साथ-साथ घरों में रसोई गैस पहुंचाने के लिये पाइपलाइन बिछाना शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि हम देख रहे हैं कि पीएनजी धीरे-धीरे एलपीजी की जगह ले रहा है और सीएनजी का उपयोग निकट भविष्य में बड़े पैमाने पर होगा. उन्होंने कहा कि पेट्रोकेमिकल्स विनिर्माण के लिये एलपीजी उत्तम कच्चा माल हो सकता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel