[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business यह काम कर लिया, तो ई-कॉमर्स क्षेत्र में होगी हमारी बल्ले-बल्ले, जानें

यह काम कर लिया, तो ई-कॉमर्स क्षेत्र में होगी हमारी बल्ले-बल्ले, जानें

0
यह काम कर लिया, तो ई-कॉमर्स क्षेत्र में होगी हमारी बल्ले-बल्ले, जानें

नयी दिल्ली : साक्षरता को बढ़ावा देकर तथा स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक समाधानों के दम पर देश में इंटरनेट उपयोक्ताओं के बीच उपयोग तथा लेन-देन को बढ़ाया जा सकता है. इससे ई-कॉमर्स क्षेत्र में 50 अरब डॉलर के अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी. एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी.

गूगल, बेन एंड कंपनी तथा ओमिदयार नेटवर्क द्वारा तैयार रिपोर्ट के अनुसार देश में मोबाइल फोन के जरिये औसत मासिक डेटा उपभोग करीब आठ जीबी प्रति उपभोक्ता है जो कि विकसित बाजारों के समतुल्य है.

यह भी पढ़ें – Independence Day Sale: आजादी के जश्न पर Flipkart-Amazon लाये ऑफर्स की बौछार
हालांकि देश के 39 करोड़ इंटरनेट उपयोक्ताओं में से महज 40 प्रतिशत द्वारा ही ऑनलाइन लेन-देन किये जाने का अनुमान है.

रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा तथा अगली पीढ़ी के इंटरनेट उपयोक्ताओं एवं खरीदारों के बीच जागरुकता को बढ़ावा देकर उपभोग और लेन-देन को बढ़ाया जा सकता है जिससे देश के ई-कॉमर्स क्षेत्र में 50 अरब डॉलर से अधिक की संभावनाएं सृजित की जा सकती हैं.

इसमें कहा गया कि सरकार तथा निजी भागीदारी पहुंच, जागरुकता और साक्षरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है जिससे अधिक उपयोक्ता ऑनलाइन हो सकेंगे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel