[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फर्नीचर बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी आइकिया ने भारत में खोला पहला स्टोर

फर्नीचर बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी आइकिया ने भारत में खोला पहला स्टोर

0
फर्नीचर बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी आइकिया ने भारत में खोला पहला स्टोर

हैदराबाद : फर्नीचर बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी आइकिया ने गुरुवार को भारत में अपना शोरूम खोला. देश के एकल-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में निवेश की मंजूरी मिलने के पांच साल बाद कंपनी ने अपनी यात्रा शुरू की. कंपनी ने अपने स्टोर में 950 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और 1,500 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है. कंपनी की आगामी वर्षों में 15,000 कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना है.

इसे भी पढ़ें : भारत में 15,000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी आइकिया, भरपूर मिलेगी पेंशन

आइकिया समूह के सीईओ जेस्पर ब्रॉडिन ने कहा कि भारत में पहले स्टोर का उद्घाटन कंपनी के लिये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता लंबी अवधि तक है, क्योंकि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है. कंपनी की 2025 तक 25 ऐसे ही स्टोर खोलने की योजना है. 2013 में आइकिया को एकल-ब्रांड खुदरा कारोबार में 10,500 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिये सरकार से मंजूरी मिली थी.

आइकिया की योजना 2017 में देश में अपना पहला स्टोर खोलने की थी, लेकिन इसमें देरी हुई. पहले कंपनी ने हैदराबाद में स्टोर खोलने की तारीख 19 जुलाई रखी थी. बाद में इसे बदलकर 9 अगस्त कर दिया गया. कंपनी 10,500 करोड़ रुपये में से अब तक 4,500 करोड़ रुपये भारत में विभिन्न परियोजनाओं में लगा चुकी हैं. उसने अकेले हैदराबाद स्टोर में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

आइकिया ने कहा वह भारत में अपने निवेश में तेजी लायेगी. भारत में बड़े अवसर देख रहे हैं, इसलिए भारत में आगे विस्तार करने के लिये हम निवेश में वृद्धि करेंगे. खुदरा क्षेत्र के अलावा कंपनी की अगले वर्ष तक ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी उतरने की योजना है. हैदराबाद के बाद मुंबई स्टोर 2019 तक तैयार हो जायेगा. इसके बाद बेंगलुरू और दिल्ली-एनसीआर में स्टोर शुरू होंगे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel