[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक मजबूत, निफ्टी 11,400 अंक के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक मजबूत, निफ्टी 11,400 अंक के पार

0
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक मजबूत, निफ्टी 11,400 अंक के पार

मुंबई : मजबूत एशियाई रुख के बीच विदेशी निवेशकों की निरंतर लिवाली से आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी वापस 11,400 अंक के पार चला गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 110.06 अंक यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 37,775.86 अंक पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 26.09 अंक पर चढ़ा था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 33.40 अंक यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 11,422.85 अंक पर पहुंच गया. ब्रोकरों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर लिवाली से घरेलू शेयर बाजार में तेजी दिखी.

प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कल 314.83 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 319.90 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे. एशियाई क्षेत्रों में, शुरुआती कारोबार में हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.24 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.04 प्रतिशत चढ़ा जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.30 प्रतिशत गिरा.

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे मजबूत

मुंबई: विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह के बीच यूरो एवं युआन के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से रुपया आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 68.62 रुपये प्रति डॉलर हो गया. मुद्रा डीलरों ने कहा कि निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की लिवाली के साथ घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त से रुपया को समर्थन मिला. कल के कारोबारी दिन में रुपया 20 पैसे सुधर कर 68.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 110.06 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,775.86 अंक पर पहुंच गया. प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) ने कल 314.83 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel