[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बाजार में भी आया निवेश का सावन, सेंसेक्स व निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जानें

बाजार में भी आया निवेश का सावन, सेंसेक्स व निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जानें

0
बाजार में भी आया निवेश का सावन, सेंसेक्स व निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जानें

मुंबई: एफएमसीजी कंपनी आइटीसी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद घरेलू शेयर बाजार आज सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में 300 अंक से ज्यादा चढ़ा जबकि निफ्टी ने पहली बार 11, 200 अंक के स्तर को पार किया. कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने, सकारात्मक एशियाई रुख और मजबूत विदेशी पूंजी निवेश ने निवेशकों की धारणा का समर्थन किया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 308.77 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर 37,293.41 अंक पर पहुंच गया. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 633.41 अंक बढ़ा.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 77 अंक यानी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 11,244.30 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. सेंसेक्स में सबसे अधिक आईटीसी के शेयरों में तेजी रही. आइटीसी ने पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़त के साथ 2,818.68 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ दर्ज किया. इसके बाद उसके शेयर आज 6.48 प्रतिशत चढ़कर 305.75 रुपये पर पहुंच गये. ब्रोकरों ने कहा कि अगस्त वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) श्रेणी का कारोबार शुरू होने के बाद निवेशक नये सौदे कर रहे हैं.

इसके अलावा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) की लिवाली ने भी बाजार का समर्थन किया. अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी फोर्टफोलियो निवेशकों ने कल 2,453.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,716.04 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की. अन्य एशियाई बाजार में जापान का निक्केई सूचकांक 0.28 प्रतिशत और हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.03 प्रतिशत चढ़ा. हालांकि, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरा.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel