[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Facebook ने शुरू किया फेक खातों और सोशल प्लेटफॉर्म के मिसयूज रोक लगाना

Facebook ने शुरू किया फेक खातों और सोशल प्लेटफॉर्म के मिसयूज रोक लगाना

0
Facebook ने शुरू किया फेक खातों और सोशल प्लेटफॉर्म के मिसयूज रोक लगाना

वॉशिंगटन : दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने दावा करते हुए कहा कि उसने दुनियाभर में कहीं भी होने वाले आम चुनाव में अपने नेटवर्क के जरिये बाहरी दखलंदाजी को रोकने के लिए कई कदम उठाये हैं. इसके लिए उसने फर्जी फेसबुक खातों पर रोक, इस मंच के दुरुपयोग को रोकने के लिए सक्रिय कार्रवाई और विज्ञापन में पारदर्शिता लाने जैसी पहल शामिल है.

इसे भी पढ़ें : Fake News और भ्रामक सूचनाओं को बैन करेगी Facebook

फेसबुक के जन संपर्क विभाग के प्रमुख समिध चक्रवर्ती ने कहा कि कंपनी ने पूरी दुनिया में फर्जी खबरों के प्रसार से निपटने के लिए इस साल की पहली छमाही में कुछ कदम उठाये हैं. इनमें इटली, कोलंबिया, तुर्की और यहां तक कि अमेरिका के मध्यावधि चुनावों मद्दे नजर की गयी पहल भी शामिल हैं. चक्रवर्ती के अनुसार, फेसबुक इस साल के अंत तक दुनियाभर में 50 से अधिक राष्ट्रीय चुनावों पर ध्यान केंद्रित करेंगी. मशीन लर्निंग का उपयोग करके फेसबुक को अधिक प्रभावी तरीके से फर्जी खातों को बंद करने या हटाने में मदद मिली है.

चक्रवर्ती ने कहा कि हम अभी उस स्तर पर हैं कि प्रतिदिन लाखों खातों को बनाये जाने के समय की रोक सकते हैं. ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापन के लिए हम पारदर्शिता में इजाफा करना जारी रखेंगे. फर्जी सूचनाओं और खबरों से निपटने के लिए फेसबुक 17 देशों में 27 थर्ड पार्टी भागीदारों के साथ मिलकर तथ्यों की जांच करना जारी रखेगा.

चक्रवर्ती ने कहा कि अंतत: फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग की सक्रिय निगरानी कर रही है. हम अभिकलन से जुड़ी शक्तिशाली प्रौद्योगिकी को लागू करने में सक्षम है. इनका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से स्पैम से लड़ने के लिए किया जाता है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel