[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business शेयर बाजार फिर नयी ऊंचाई पर, सेंसेक्स 36,740 अंक पर पहुंचा

शेयर बाजार फिर नयी ऊंचाई पर, सेंसेक्स 36,740 अंक पर पहुंचा

0
शेयर बाजार फिर नयी ऊंचाई पर, सेंसेक्स 36,740 अंक पर पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती व इन्फोसिस, कोल इंडिया व विप्रो जैसी कंपनियों ने बाजार में भरा दम

मुंबई: शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स एक नयी ऊंचाई पर पहुंच गया. कल जारी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने के बावजूद इन्फोसिस, कोल इंडिया और विप्रो जैसी कंपनियों को हुए लाभ के चलते यह 36,740.07 अंक के नए पायदान पर पहुंच गया. ब्रोकरों के अनुसार शेयर बाजारों को डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती और एशियाई बाजारों के स्थिर संकेत का भी लाभ मिला है.

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स लगातार छठे दिन बढ़त लिए रहा. यह 191.66 अंक यानी 0.52% चढ़कर 36,740.07 अंक की ऊंचाई पर पहुंचगया. पिछले पांच सत्र के कारोबार में इसमें 973.86 अंक की बढ़त दर्ज कीगयी. कल यह 36, 548.41 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48.15 अंक यानी 0.43% बढ़कर 11,071.35 अंक पर खुला है.

इन्फोसिस के शेयर में 1.42% की बढ़त देखीगयी है. कंपनी वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही का परिणाम आज जारी करने जा रही है. कल जारी वृहद आर्थिक आंकड़ों के अनुसार जून के लिए देश की खुदरा मुद्रास्फीति दर पांच प्रतिशत रही है जो पिछले पांच महीने का उच्च स्तर है. वहीं मई के लिए देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 3.2% रहा जो सात महीने का निम्न स्तर है.

शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे मजबूत

रुपया में आज लगातार तीसरे दिन मजबूती बनी रही. शुरुआती कारोबार में आज यह डॉलर के मुकाबले 23 की मजबूती के साथ यह 68.32 पर खुला. यह तीन हफ्ते का उच्च स्तर है. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार बैंकों और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली जारी रहने से रुपया मजबूत हुआ है. वहीं घरेलू शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत ने रुपया का समर्थन किया है. कल डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 68.57 पर बंद हुआ था.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel