[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business टीसीएस व इंडसइंड बैंक ने तिमाही नतीजों से पहले बाजार में भरा दम, सेंसेक्स 36,000 के पार

टीसीएस व इंडसइंड बैंक ने तिमाही नतीजों से पहले बाजार में भरा दम, सेंसेक्स 36,000 के पार

0
टीसीएस व इंडसइंड बैंक ने तिमाही नतीजों से पहले बाजार में भरा दम, सेंसेक्स 36,000  के पार

मुंबई: आइटी, रीयल्टी और पूंजीगत उत्पाद क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी तथा प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 36,000 अंक के स्तर के पार चला गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 203.87 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,138.59 अंक पर पहुंच गया. पिछले दो कारोबारी सत्र में सेसेंक्स 360.17 अंक चढ़ा था. इस दौरान, आइटी, रीयल्टी, पूंजीगत उत्पाद, पेट्रोलियम एवं गैस, धातु, प्रौद्योगिकी, वाहन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और बैंकिंग शेयरों में 1.16 प्रतिशत तक की तेजी दिखी. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 61.85 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 10,914.75 अंक पर पहुंच गया. कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली के बीच टीसीएस और इंडसइंड बैंक के तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों के सौदे बढ़ाने से घरेलू शेयर बाजार में तेजी आयी.

अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, कल घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 740.39 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदी की जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 569.91 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की. एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.41 प्रतिशत, जापान का निक्केई सूचकांक 0.94 प्रतिशत चढ़ा जबकि चीन का कंपोजिट सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरा. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ.


डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे कमजोर

मुंबई: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच आयातकों से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपया आज शुरुआती कारोबार में 12 पैसे गिरकर 68.84 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. मुद्रा डीलरों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से भी रुपये पर दबाव रहा. हालांकि, घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त ने इसे सीमित करने का प्रयास किया. कल के कारोबारी दिन में रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 68.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 161.08 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,095.80 अंक पर पहुंच गया. अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, कल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 569.91 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की.

यह खबर भी पढ़ें :

सोनाली बेद्रें की रिपोर्ट्स में खुलासा, कैंसर की वजह बनी ये लापरवाही

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel