[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रुपये की गिरावट का सेंसेक्स पर बुरा असर, शुरुआती कारोबार में 90 अंक गिरा

रुपये की गिरावट का सेंसेक्स पर बुरा असर, शुरुआती कारोबार में 90 अंक गिरा

0
रुपये की गिरावट का सेंसेक्स पर बुरा असर, शुरुआती कारोबार में 90 अंक गिरा

मुंबई : डॉलर के मुकाबले रुपये के निम्नतम स्तर पर आने का असर आज घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 90 अंक से ज्यादा गिर गया.

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच डॉलर की मांग आने से रुपया आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर अब तक के निम्नतम स्तर 69.10 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.

ब्रोकरों ने कहा कि जून श्रेणी डेरिवेटिव्स अनुबंध का आज अंतिम दिन होने के चलते भी निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 90.26 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 35,126.85 अंक पर रहा.

कल सेंसेक्स 272.93 अंक गिरकर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 31.30 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 10,640.10 अंक पर आ गया.

ब्रोकरों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपये की गिरावट ने बाजार धारणा को प्रभावित किया. इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर टकराव बढ़ने की आशंकाओं के चलते भी घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का रुख रहा.

अन्य एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई सूचकांक 0.20 प्रतिशत गिरा जबकि हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 0.44 प्रतिशत बढ़ा. शंघाई सूचकांक भी 0.20 प्रतिशत चढ़ा. अमेरिका का डाउ जोंस सूचकांक कल कारोबार की समाप्ति पर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel