[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ICICI Bank विवाद में छह कंपनियों की जांच कर रहा कॉरपोरेट मंत्रालय

ICICI Bank विवाद में छह कंपनियों की जांच कर रहा कॉरपोरेट मंत्रालय

0
ICICI Bank विवाद में छह कंपनियों की जांच कर रहा कॉरपोरेट मंत्रालय

नयी दिल्ली : कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने आईसीआईसीआई बैंक विवाद से जुड़ी कंपनी न्यूपावर रीन्यूएबल्स और पांच अन्य कंपनियों की जांच शुरू की है. केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : संसदीय समिति ने आईसीआईसीआई बैंक में कुनबापरस्ती पर पूछे सवाल

चौधरी ने कहा कि मंत्रालय ने आईसीआईसीआई बैंक विवाद से जुड़ी छह कंपनियों के खिलाफ कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 206 (5) के तहत 23 अप्रैल को जांच के आदेश दिये. उन्होंने कहा कि न्यूपावर रीन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड समेत छह कंपनियों के खिलाफ जांच चल रही है. कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री ने कहा कि मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) जांच कर रहे हैं.

गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक विवाद में बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर एवं उनके परिवार के सदस्यों की कथित संलिप्तता की बात की जा रही है. इस मामले को भारतीय रिजर्व बैंक और सीबीआई जैसी एजेंसियां भी देख रही हैं.

यह मामला बैंक की ओर से 2010 में वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये के ऋण और उसके पुनर्गठन में चंदाकोचर परिवार के लोगों के जुड़े होने के आरोपों से संबंधित है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel