[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने को RIL ने शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने को RIL ने शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

0
मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने को RIL ने शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

नयी दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में मुकेश अंबानी का कार्यकाल पांच साल बढ़ाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में 61 वर्षीय अंबानी 1977 से हैं. उनके पिता तथा समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का छह जुलाई 2002 में निधन होने के बाद वह कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने.

कंपनी ने शेयरहोल्डर नोटिस में अंबानी को मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने की तिथि यानी 19 अप्रैल 2019 से फिर से पांच साल के लिए नियुक्त किये जाने का प्रस्ताव किया है.

कंपनी की 41वीं सालाना आम बैठक पांच जुलाई को मुंबई में होगी. नोटिस में कहा गया है कि मुकेश अंबानी को सालाना 4.17 करोड़ रुपये वेतन दिया जायेगा. इसके अलावा उन्हें 59 लाख के अन्य लाभ एवं भत्ते मिलेंगे.

उनके इस पारितोषिक में सेवानिवृत्ति लाभ शामिल नहीं हैं. साथ ही उन्हें शुद्ध लाभ के आधार पर बोनस भी मिलेगा. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने में जो खर्च आयेगा उसे अंबानी के वेतन, भत्ते का हिस्सा नहीं माना जायेगा.

इस राशि को उनके वेतन पैकेज में शामिल नहीं किया जाएगा. धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मुकेश अंबानी आरआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने. वहीं उनके छोटे भाई अनिल अंबानी को उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया.

दोनों भाई 2005 में अलग हो गये और पिता के कारोबार को आपस में बांट लिया. इसके अलावा आरआईएल ने चालू वित्त वर्ष में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर्स के जरिये 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की भी शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel