[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 187 अंक चढ़ा, आइटी व बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 187 अंक चढ़ा, आइटी व बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

0
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 187 अंक चढ़ा, आइटी व बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

मुंबई: घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरतंर खरीदी के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और बिजली कंपनियों के शेयरों में तेज लिवाली से आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 187 अंक चढ़ा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्डट्रंप की ओर से किम जोंग उन के साथ शिखर बैठक रद्द करने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 187.14 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 34,850.25 अंक पर पहुंच गया. कल के काराबोरी दिन में सेंसेक्स 318.20 अंक चढ़ा.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 48.70 अंक यानी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 10,562.55 अंक पर पहुंच गया. अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, कल घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,480.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशकों ने 701.93 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की. एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई सूचकांक 0.09 प्रतिशत चढ़ा जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.24 प्रतिशत गिरा. हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक भी शुरुआती कारोबार में 0.49 प्रतिशत गिर गया. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल सूचकांक कल कारोबार की समाप्ति तक 0.30 प्रतिशत गिरा.

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत

मुंबई : निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे उछल कर 68.20 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. रुपये में लगातार दूसरे दिन सुधार देखा गया. मुद्रा डीलरों ने कहा कि बैंकों और निर्यातकों के अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली करने और घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती तेजी से रुपये को समर्थन मिला. ट्रंप और किम जोंग उन के बीच शिखर बैठक रद्द होने के बाद अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी आयी, जिसने रुपये का समर्थन किया. कल के कारोबरी दिन में डॉलर के मुकाबले रुपयाआठ पैसे चढ़कर 68.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस, बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 123 अंक चढ़कर 34,786.40 अंक पर पहुंच गया.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel