[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Apple Watch 3 : Jio ने Airtel के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत, एयरटेल ने आरोपों को किया खारिज

Apple Watch 3 : Jio ने Airtel के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत, एयरटेल ने आरोपों को किया खारिज

0
Apple Watch 3 : Jio ने Airtel के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत, एयरटेल ने आरोपों को किया खारिज

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल के खिलाफ दूरसंचार विभाग में शिकायत दर्ज करायी है कि एयरटेल एप्पल वॉच श्रृंखला 3 पर ई सिम सेवाओं की पेशकश कर रही है जो लाइसेंस नियमों का उल्लंघन है. जियो ने एयर टेल की इस सेवा को तत्काल बंद करने की मांग की है. एयरटेल ने जियो की इस शिकायत को खारिज करते हुए कहा कि इसमें कोई गंभीरता नहीं है.

दूरसंचार विभाग को लिखे पत्र में जियो ने कहा, ‘एप्पल वॉच श्रृंखला 3 सेवा की पेशकश एयरटेल द्वारा यूनिफाइड लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन कर की जा रही है.’ इस बारे में भारती एयरटेल को भेजे ई-मेल का तत्काल जवाब नहीं मिल पाया. रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों 11 मई से अपने बिक्री चैनलों के माध्यम से एप्पल वॉच श्रृंखला 3 की पेशकश कर रही हैं.

इस बारे में संपर्क करने पर भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह एक झूठी शिकायत है. प्रवक्ता ने कहा कि यह जियो द्वारा एक और झूठी शिकायत है जिसका एकमात्र मकसद जो भी वे कर रहे है उसमें एकाधिकार जमाना है. भारती एयरटेल कानून का पालन करने वाली जिम्मेदार आपरेटर है. जियो की शिकायत है कि 11 मई को लिखे इस पत्र में जियो ने आरोप लगाया है कि एयरटेल ने इस मामले में ई-सिम के प्रावधान के लिए नोड भारत के अंदर स्थापित नहीं किये हैं.

कंपनी का कहना है कि एयरटेल के एप्पल वॉच श्रृंखला-3 सेवाओं के लिए इस्तेमाल किये जा रहे जरूरी सर्वर विदेश में लगाये हैं, जो लाइसेंस की शर्तों का खुला उल्लंघन है. यूनिफाइड लाइसेंस के अनुसार कोई भी दूरसंचार कंपनी अपने सर्वर देश के बाहर नहीं लगा सकती. उसका कहना है कि एयर टेल के ऐसे ग्राहक के एप्पल वॉच और आईफोन एक ही नंबर साझा करते हैं.

ग्राहक ई-सिम के जरिये आईफोन और एप्पल वॉच दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं और अन्य उपकरणों की कॉल की स्थिति अलग से कॉल कर सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं. ई-सिम को आईफोन के सिम के साथ वायरलेस के जरिए संयुक्त कर दिया जाता है. ई-सिम के परिचयस्थल के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले नोड (संपर्क बिंदु) में नेटवर्क और प्रयोगकर्ता की जानकारी शामिल होती है. इसमें आपरेटर की पचाहन, सिम का विवरण, पिन, सिम की फाइलों को दूर बैठक कर नियंत्रित करने की व्यवस्था भी शामिल होती है.

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी का कहना है भारती एयरटेल को वैध तरीके से रोक या निगरानी का काम नहीं किया है. एयरटेल द्वारा सेवा शुरू करने से पहले इस तरह का महत्वपूर्ण कार्य नहीं करना राष्ट्रीय सुरक्षा हितों से समझौता है. जियो ने यह भी आरोप लगाया है कि एयरटेल ने नेटवर्क के एक महत्वपूर्ण हिस्से को देश से बाहर लगाने का कार्य जानबूझकर किया है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel